पहली ही सेल में बंपर डिस्काउंट! ₹20 हजार से कम में 50MP कैमरा वाला कर्व्ड डिस्प्ले फोन
Infinix Note Edge 5G की भारत में 25 फरवरी 2026 से सेल शुरू हो गई है, जिसमें खास लॉन्च ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और No-Cost EMI विकल्प शामिल हैं। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ आता है।

आज 25 फरवरी, 2026 से भारत में Infinix Note Edge 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है। यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Flipkart और Infinix India की वेबसाइट के साथ-साथ ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। Infinix ने इसे एक प्रीमियम 5G स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है, जिसमें बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Infinix Note Edge 5G तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। सबसे अफॉर्डेबल वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 21,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। SBI और ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है, जिससे इफेक्टिव प्राइस 8GB + 128GB मॉडल के लिए लगभग 19,999 रुपये तक आ सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कंपनी ने 12 महीने तक No-Cost EMI ऑप्शन भी पेश किया है, जिससे यूजर बिना इंट्रेस्ट के आसान किस्तों में फोन खरीद सकते हैं। इस तरह यह स्मार्टफोन शुरुआती खरीददारों के लिए और भी आकर्षक बन जाता है।
मिल रहा है कई एक्सट्रा बेनिफिट्स का फायदा
Infinix ने इस सेल के साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी ऑफर किए हैं। इसमें 6 महीने के अंतर एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, चुनिंदा ग्राहकों के लिए 1 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी, और Jio प्लान रिचार्ज पर 18 महीने तक Google Gemini Pro Subscription शामिल है। ये ऑफर्स इस प्राइस रेंज में फोन को और ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।
ऐसे हैं Infinix Note Edge 5G के स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव देता है। इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और मिड-लेवल गेमिंग के लिए पर्याप्त पावर देता है। इसके अलावा, 6500mAh बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है। ऑडियो के लिए इसमें JBL-tuned डुअल स्पीकर्स हैं, और AI बटन फीचर यूजर को शॉर्टकट्स और स्मार्ट फंक्शन एक्सेस करने की सुविधा देता है।
कैमरा सेटअप की बात हो तो इसमें 50MP प्राइमरी डुअल कैमरा बैक पैनल पर दिया गया है और इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह डिवाइस IP65 रेटिंग के साथ आता है और XOS 16 के साथ क्लीन इंटरफेस दिया गया है। बताते चलें, Infinix Note Edge 5G तीन कलर ऑप्शंस- लुनार टाइटेनियम, स्टेलर ब्लू और सिल्क ग्रीन में में उपलब्ध है। कर्व्ड डिजाइन और प्रीमियम फिनिश इसे इस सेगमेंट में एक अलग पहचान देते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Black






