लेना चाहते हैं खास पैटर्न वाला VIP मोबाइल नंबर? Jio, Airtel और Vi दे रहे मौका How to Get VIP Mobile Numbers from Jio Airtel and Vi Complete Guide to Fancy & Choice Numbers in India, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लेना चाहते हैं खास पैटर्न वाला VIP मोबाइल नंबर? Jio, Airtel और Vi दे रहे मौका

Jio, Airtel और Vi से VIP या फैंसी मोबाइल नंबर ऑनलाइन या स्टोर के जरिए आसानी से लिया जा सकता है। पसंदीदा पैटर्न के हिसाब से एक्सट्रा फीस देकर KYC पूरा करने के बाद नंबर एक्टिव हो जाता है।

Fri, 13 Feb 2026 02:37 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
लेना चाहते हैं खास पैटर्न वाला VIP मोबाइल नंबर? Jio, Airtel और Vi दे रहे मौका

मोबाइल नंबर आपकी पहचान से जुड़ जाता है, ऐसे में कई लोग VIP या यूनीक नंबर की चाहत रखते हैं। खास बात यह है कि अगर आप VIP या Fancy मोबाइल नंबर लेना चाहते हैं, (जैसे- 9999, 0000, 786, 1234 जैसे खास पैटर्न) तो Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) तीनों ही यह विकल्प देते हैं। नीचे इसके लिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया है। आपको VIP नंबर के लिए अलग से भुगतान जरूर करना पड़ सकता है।

Jio से ऐसे ले सकते हैं VIP नंबर

  • सबसे पहले नजदीकी Jio Store या Jio Digital Life Store जाएं।
  • ‘Choice Number’ या VIP/Fancy Number की मांग करें।
  • उपलब्ध नंबरों की लिस्ट में से अपना फेवरेट नंबर चुनें।
  • आखिर में आधार कार्ड के जरिए KYC पूरा करें।
  • चुने गए नंबर के लिए पैटर्न के आधार पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है।

बता दें, आप MyJio ऐप में जाकर या फिर Jio की वेबसाइट से भी मनपसंद नंबर का चुनाव कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा सभी राज्यों में उपलब्ध नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio एकदम फ्री दे रहा है 35,100 रुपये के फायदे, हर 5G यूजर के लिए है ऑफर

Airtel से ऐसे ले सकते हैं VIP नंबर

  • सबसे पहले Airtel Thanks ऐप डाउनलोड करें।
  • नया कनेक्शन चुनते समय ‘Choose Your Number’ विकल्प देखें।
  • अपना पसंदीदा पैटर्न सर्च करें (जैसे- 0000, 9999)।
  • नंबर उपलब्ध होने पर बुक करें और KYC पूरा करें।

बता दें, आप नजदीकी Airtel स्टोर पर जाकर भी फैन्सी या VIP नंबर ले सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Airtel का वैलेंटाइन डे स्पेशल फीचर: अब दिल का हाल बताने के लिए करें रीचार्ज

Vi (Vodafone Idea) से ऐसे ले सकते हैं VIP नंबर

  • Vi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Choose Your Number’ विकल्प चुनें।
  • अपनी पसंद के अंकों वाला नंबर सर्च करें।
  • नंबर चुनने के बाद ऑनलाइन बुकिंग और KYC पूरा करें।

आप नजदीकी वोडाफोन स्टोर में जाकर भी VIP नंबर की मांग कर सकते हैं। पसंद का नंबर चुनने के बाद आपको KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 17, बस इन कार्ड्स से करना होगा पेमेंट

इतना महंगा हो सकता है VIP नंबर

सामान्य फैन्सी नंबर की कीमत आमतौर पर 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा खास पैटर्न (जैसे- 9999, 0000, 786, 1111) के लिए 2000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच या इससे भी ज्यादा हो सकती है। यह कीमत सर्कल और नंबर की उपलब्धता पर निर्भर करती है।

ध्यान रहे, केवल आधिकारिक स्टोर या वेबसाइट से ही नंबर खरीदें। थर्ड-पार्टी एजेंट से नंबर लेने पर धोखाधड़ी का खतरा हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।