भारत में सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 17, बस इन कार्ड्स से करना होगा पेमेंट iPhone 17 Available at Lowest Price in India with Bank Offers Conditions Apply, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

भारत में सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 17, बस इन कार्ड्स से करना होगा पेमेंट

भारत में iPhone 17 इस समय सबसे कम इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहा है, लेकिन यह डील केवल चुनिंदा बैंक कार्ड यूजर्स के लिए है। यह डिवाइस Vijay Sales से खरीदा जा सकता है। 

Mon, 9 Feb 2026 09:12 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत में सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 17, बस इन कार्ड्स से करना होगा पेमेंट

भारत में iPhone खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। Apple का लेटेस्ट iPhone 17 इस समय देश में अपनी अब तक के सबसे कम इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहा है। हालांकि, यह ऑफर हर ग्राहक के लिए नहीं है और आपके पास चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स होने चाहिए। यह डील कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड यूजर्स को ही मिल रही है।

लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म Vijay Sales इस समय iPhone 17 को इसके ऑफीशियल इंडिया प्राइस 82,900 रुपये पर बेच रहा है। मजेदार बात यह है कि Amazon, Flipkart और Croma जैसी दूसरी बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स पर इस मॉडल पर फिलहाल इतना बड़ा बैंक ऑफर नहीं दिया जा रहा है। Vijay Sales ही इकलौता ऐसा रिटेलर है, जहां iPhone 17 पर सीधा इतना बड़ा बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, कीमत इतनी कम कि हर कोई खरीदना चाहे

ऐसे 79 हजार रुपये से कम में iPhone 17

अगर ग्राहक HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड (EMI) से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 4,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। वहीं HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 4,000 रुपये की सीधी छूट दी जा रही है। इन दोनों में से किसी भी ऑफर का फायदा उठाने पर iPhone 17 का इफेक्टिव प्राइस 79,000 रुपये से नीचे आ जाता है, जो इस समय भारत में इसका सबसे कम इफेक्टिव प्राइस है।

इस वजह से बेहतर विकल्प है iPhone 17

iPhone 17 को इस बार Apple का सबसे बैलेंस्ड और वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन माना जा रहा है। कई टेक रिव्यूअर्स और एक्सपर्ट्स का मानना है कि Apple ने इस बार स्टैंडर्ड और Pro मॉडल के बीच का अंतर काफी कम कर दिया है। यही वजह है कि आम यूजर्स के लिए iPhone 17 एक ज्यादा वैल्यू ऑप्शन बनकर उभरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले हफ्ते सस्ता iPhone ला सकता है Apple, लीक कीमत से मिला ‘सरप्राइज’

Apple ने iPhone 17 में वही डिस्प्ले क्वॉलिटी दी है, जो पहले सिर्फ Pro मॉडल्स तक लिमिटेड थी। इसके अलावा बेस स्टोरेज को भी दोगुना कर दिया गया है, जिससे यूजर्स को स्टोरेज की कमी की शिकायत नहीं होती। कैमरा सिस्टम में अपग्रेड, बेहतर चार्जिंग स्पीड और मजबूत ग्राफिक्स परफॉर्मेंस की वजह से यह फोन यूजेस में प्रीमियम फील देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।