Jio एकदम फ्री दे रहा है 35,100 रुपये के फायदे, हर 5G यूजर के लिए है ऑफर
रिलायंस जियो यूजर्स को Google Gemini आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के प्रो वर्जन का ऐक्सेस पूरे 18 महीने के लिए एकदम फ्री दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें किसी भी अनलिमिटेड 5G डाटा प्लान से रीचार्ज करना होगा।

टेलिकॉम मार्केट में टॉप पर रहने वाली कंपनियों Jio और Airtel के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। पिछले साल दोनों ही कंपनियों ने अपने यूजर्स को AI सेवाओं का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन देने की शुरुआती की थी लेकिन Airtel ने अब इसे बंद कर दिया है। कंपनी अब Perplexity AI का प्रो सब्सक्रिप्शन नहीं ऑफर कर रही है। अच्छी बात यह है कि Jio यूजर्स को अब भी Google Gemini Pro का कॉम्प्लिमेंटरी ऐक्सेस मिल रहा है।
कंपनी अपने सभी True 5G रीचार्ज प्लान्स का चुनाव करने की स्थिति में यूजर्स को Google Gemini आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के प्रो वर्जन का ऐक्सेस पूरे 18 महीनों के लिए दिया जा रहा है। इसकी वैल्यू 35 हजार रुपये से ज्यादा है। इस सेवा के अलावा यूजर्स को रीचार्ज प्लान में मिलने वाले बाकी डाटा और कॉलिंग बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यानी यूजर्स 349 रुपये से शुरू होने वाले प्लान्स से लेकर 3,599 रुपये के एनुअल प्लान तक किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।
आखिर क्या है Google Gemini Pro?
Google Gemini Pro गूगल का प्रीमियम AI सब्सक्रिप्शन है, जो फ्री Gemini के मुकाबले ज्यादा पावरफुल और स्मार्ट फीचर्स देता है। इसमें एडवांस्ड AI मॉडल का एक्सेस मिलता है, जिससे यूजर मुश्किल सवालों के जवाब, डीप रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, कोडिंग और डेटा एनालिसिस बेहतर तरीके से कर सकते हैं। यह टेक्स्ट के साथ-साथ इमेज और फाइल्स को भी समझ सकता है, जिससे काम तेज़ और ज्यादा सटीक हो जाता है।
Gemini Pro की खास बात यह है कि यह Gmail, Google Docs, Sheets और Slides जैसे Google Workspace ऐप्स में सीधे AI की मदद देता है। इसके अलावा, इसमें इमेज और वीडियो जनरेशन, ज्यादा यूजेस लिमिट और 2TB Google Cloud Storage भी मिलता है। यह प्लान खास तौर पर स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स, जर्नलिस्ट्स, रिसर्चर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो रोज़मर्रा के काम में AI से ज्यादा प्रोडक्टिव होना चाहते हैं।
ऐसे क्लेम कर सकते हैं फ्री सब्सक्रिप्शन
अगर आपने Jio के किसी भी अनलिमिटेड 5G डाटा वाले प्लान से रीचार्ज किया है तो आपको फ्री AI प्रो सब्सक्रिप्शन का फायदा होगा। इसके लिए आपको रीचार्ज के बाद MyJio ऐप में जाना होगा। यहां दिख रहे बैनर पर टैप करने के बाद आपको Google Gemini AI में लॉगिन करना होगा और 18 महीने के लिए प्रो फीचर्स का फ्री ऐक्सेस मिलता रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन