90% लोग नहीं जानते Google Photos का ये सीक्रेट फीचर, बिना फोटो डिलीट किए भी बनेगा स्टोरेज स्पेस Free Up Phone Storage Without Deleting Photos Try This Google Photos Hack know this secret trick, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

90% लोग नहीं जानते Google Photos का ये सीक्रेट फीचर, बिना फोटो डिलीट किए भी बनेगा स्टोरेज स्पेस

फोन में बार-बार आ रहा है Storage Full लिखा तो फोटो डिलीट किए बिना ही मिनटों में खाली हो सकती है 10-20GB मेमोरी। Google Photos की ये छुपी सेटिंग ज्यादातर लोग नहीं जानते। जानिए पूरा तरीका।

Mon, 2 March 2026 05:13 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
90% लोग नहीं जानते Google Photos का ये सीक्रेट फीचर, बिना फोटो डिलीट किए भी बनेगा स्टोरेज स्पेस

आज हर किसी के फोन में हजारों फोटो और वीडियो होते हैं। फिर चाहे वो ट्रिप की यादें हो, फैमिली फंक्शन, या बच्चों के प्यारे मोमेंट। लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब फोन में Storage Full का मैसेज आने लगता है। नई फोटो क्लिक नहीं होती और फोन स्लो चलने लगता है। अक्सर लोग ऐसे में या तो पुरानी फोटो डिलीट कर देते हैं या फिर नया फोन लेने की सोचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Google Photos में एक ऐसा ट्रिक है जिससे आप बिना अपनी यादें खोए फोन की काफी स्टोरेज खाली कर सकते हैं? आइए जानते हैं ये ट्रिक कैसे काम करता है और इसे कैसे इस्तेमाल करना है।

Google Photos की खास ट्रिक

Google Photos सिर्फ फोटो देखने का ऐप नहीं है, बल्कि यह आपके फोन की स्टोरेज मैनेज करने में भी मदद करता है। इसमें दो खास फीचर हैं: Storage Saver (पहले High Quality के नाम से जाना जाता था), Free up space अगर आप इन दोनों फीचर का सही इस्तेमाल करें, तो आपके फोन की इंटरनल स्टोरेज काफी हद तक खाली हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI यूजर्स सावधान! बैंक मेंनहीं किया Aadhaar अपडेट तो बंद हो जाएगा YONO App

Storage Saver मोड के फायदे

Google Photos में एक ऑप्शन होता है “Backup Quality”। इसमें आप Original Quality और Storage Saver में से चुन सकते हैं। अगर आप Original Quality चुनते हैं तो फोटो और वीडियो उसी साइज में सेव होते हैं, जिससे आपकी क्लाउड स्टोरेज जल्दी भर सकती है। लेकिन अगर आप Storage Saver चुनते हैं, तो फोटो और वीडियो थोड़ा कंप्रेस होकर सेव होते हैं। इससे उनकी क्वालिटी में ज्यादा फर्क नहीं दिखता, लेकिन साइज काफी कम हो जाता है।

ऐसे करें ऑन

Step 1: सबसे पहले Google Photos ऐप खोलें

Step 2: अब ऊपर प्रोफाइल फोटो पर टैप करें

Step 3: इसके बाद Photos Settings में जाएं

Step 4: Backup में जाएं

Step 5: Backup Quality में Storage Saver चुनें बस, अब आपकी आने वाली फोटो कम स्पेस लेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब ₹10,120 सस्ता हुआ Waterproof बॉडी वाला Samsung फोन, मिलेगा 50MP OIS कैमरा

Free up space फीचर ऐसे करता काम

यह सबसे बड़ा ट्रिक है, जिसके बारे में 90% लोग नहीं जानते। जब आपकी फोटो और वीडियो Google Photos पर बैकअप हो जाते हैं, तब वही फाइलें आपके फोन में भी पड़ी रहती हैं। यानी एक ही फोटो दो जगह जगह ले रही होती है। यह उन फाइलों को आपके फोन की स्टोरेज से हटा देता है जिनका बैकअप क्लाउड में हो चुका है। मतलब आपकी फोटो सुरक्षित रहेंगी, लेकिन फोन की मेमोरी खाली हो जाएगी।

ऐसे करें यूज

Step 1: Google Photos खोलें

Step 2: अब प्रोफाइल फोटो पर टैप करें

Step 3: यहां“Free up space” पर क्लिक करें

Step 4: अब Confirm पर क्लिक करें

Step 5: इसके बाद कुछ ही सेकंड में आपके फोन की कई GB मेमोरी खाली हो सकती है।

Duplicate फोटो हटाने का भी ऑप्शन

Google Photos अब ऐसे फोटो भी पहचान लेता है जो डुप्लीकेट हैं या बेकार स्क्रीनशॉट हैं। “Manage Storage” सेक्शन में जाकर आप बड़ी फाइलें, ब्लर फोटो और स्क्रीनशॉट आसानी से ढूंढकर हटा सकते हैं। इससे भी काफी स्टोरेज बचती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ ₹6,999 में खरीदें 8GB रैम, दमदार कैमरे वाला फोन; न धूल से डर, न पानी से

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।