सिर्फ ₹6,999 में खरीदें 8GB रैम, दमदार कैमरे वाला फोन; न धूल से डर, न पानी से; आज 12 से स्पेशल सेल Buy IP64 waterproof rating 8GB RAM phone at just 6999 rupees Lava Bold N2 first sale best deal before holi, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सिर्फ ₹6,999 में खरीदें 8GB रैम, दमदार कैमरे वाला फोन; न धूल से डर, न पानी से; आज 12 से स्पेशल सेल

Lava Bold N2 की पहली सेल आज 27 फरवरी 2026 को Amazon पर शुरू होगी। फोन को 7000 रुपए से कम में फर्स्ट सेल में खरीद सकेंगे। फोन में 64GB स्टोरेज, 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Fri, 27 Feb 2026 10:07 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
सिर्फ ₹6,999 में खरीदें 8GB रैम, दमदार कैमरे वाला फोन; न धूल से डर, न पानी से; आज 12 से स्पेशल सेल

Lava Bold N2 First Sale: अगर आप कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Lava का नया फोन Lava Bold N2 आपके लिए अच्छी चॉइस है। यह फोन आज 27 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे अपनी पहली सेल में उपलब्ध होगा और इसे खास तौर पर Amazon पर बेचा जाएगा। कंपनी ने इसकी कीमत 7,499 रुपये रखी है, लेकिन लॉन्च डे पर इसे सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह फोन 64GB स्टोरेज और IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें क्लीन एंड्रॉयड अनुभव मिलता है, यानी न कोई फालतू ऐप और न ही अनचाहे ऐड चलेंगे। आइये डिटेल में जानते हैं Lava Bold N2 की फर्स्ट सेल में मिलने वाले ऑफर्स:

Lava Bold N2 की कीमत और सेल डिटेल

Lava Bold N2 की पहली सेल 27 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह फोन सिर्फ Amazon.in पर उपलब्ध रहेगा। Lava Bold N2 को एक वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है, लेकिन पहले दिन यानी लॉन्च ऑफर के तहत इसे 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Galaxy S26 के लॉन्च होते ही ₹22,299 गिरी Samsung के 200MP कैमरा वाले फोन की कीमत

यह खास कीमत सिर्फ 27 फरवरी के लिए वैध है। अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो समय पर Amazon पर लॉग इन करना जरूरी होगा, क्योंकि बजट फोन अक्सर जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। इसके साथ ही बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ फोन को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।

Lava Bold N2 के 5 खास फीचर्स

1. फोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से वीडियो देखना, गेम खेलना और सोशल मीडिया चलाना आसान हो जाता है।

2. इसके अलावा फोन को IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि हल्की धूल और पानी के छींटों से फोन सुरक्षित रहेगा। इस कीमत में यह फीचर मिलना अच्छी बात मानी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार का बड़ा फैसला : 1 मार्च से अब बिना SIM के नहीं चलेगा WhatsApp

3. Lava Bold N2 में 4GB RAM दी गई है, और इसके साथ 4GB वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट मिलता है। यानी जरूरत पड़ने पर फोन कुल 8GB तक RAM जैसा अनुभव दे सकता है। इससे रोजमर्रा के काम जैसे व्हाट्सऐप, फेसबुक, यूट्यूब और हल्की गेमिंग आसानी से की जा सकती है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई।

4. फोन के पीछे 13MP का AI ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह रोजमर्रा की फोटो क्लिक करने के लिए ठीक है। AI सपोर्ट की मदद से फोटो की क्वालिटी बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

5. Lava Bold N2 की एक बड़ी खासियत इसका क्लीन एंड्रॉयड अनुभव है। कंपनी ने इसमें न तो फालतू ऐप्स डाले हैं और न ही अनचाहे विज्ञापन। इसका मतलब है कि फोन इस्तेमाल करते समय आपको बार-बार पॉप-अप या ऐड्स से परेशानी नहीं होगी।

फ्री होम सर्विस

Lava अपने यूजर्स को फ्री सर्विस एट होम की सुविधा भी दे रहा है। यानी अगर फोन में कोई दिक्कत आती है तो कंपनी की ओर से घर पर सर्विस दी जा सकती है। बजट फोन में यह सुविधा मिलना अच्छी बात मानी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेल यात्री ध्यान दें! 1 मार्च से UTS App से नहीं कर पाएंगे जनरल टिकट बुक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।