अब ₹10,120 सस्ता हुआ Waterproof बॉडी वाला Samsung फोन, मिलेगा 50MP OIS कैमरा, AI फीचर्स जिससे फोटो बनेगी DSLR जैसी
लंबे समय तक एक ही फोन को चलते हैं तो सैमसंग का यह शानदार स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट है। Samsung Galaxy A35 5G बिना किसी शर्त के 10,120 रुपये सस्ता मिल रहा है।

अगर आप अपने लिए मिड-रेंज में फ्लैगशिप फोन जैसे फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो Samsung का Galaxy A35 5G स्मार्टफोन आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। क्योंकि सैमसंग के इस फोन में 50MP का OIS कैमरा है। जिससे फोटो और वीडियो को धुंधला (blur) नहीं होते हैं। इस फोन में गूगल का 'सर्कल टू सर्च' (Circle to Search) फीचर भी उपलब्ध है। खास बात यह है कि Samsung Galaxy A35 5G इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 10 हजार रुपए से ज्यादा की सीधी छूट पर बेचा जा रहा है। वहीं कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ फोन की कीमत और कम हो सकती है। अब आइए जानते हैं इस पर मिल रही डील और फीचर्स की पूरी जानकारी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy A35 5G पर शानदार ऑफर
अमेजन पर Samsung Galaxy A16 5G इस समय अच्छी छूट के साथ मिल रहा है। कंपनी ने इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अभी यह फोन 20,879 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी सीधे 10,120 रुपये की बचत। खास बात यह है कि यह डिस्काउंट बिना किसी खास शर्त के दिया जा रहा है।
अगर आपके पास अमेजन पे से पेमेंट करते हैं तो आपको 626 रुपए का कैशबैक भी मिल सकता है, जिससे कीमत और कम हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर के तहत 9000 रुपए तक की एक्स्ट्रा छूट भी है जो आपके पुराने डिवाइस पर निर्भर है। इस तरह यह डील उन यूजर्स के लिए फायदे की साबित हो सकती है जो कम बजट में लंबे समय तक चलने वाला 5G फोन खरीदना चाहते हैं।

Samsung Galaxy A35 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy A35 5G मिड-बजट सेगमेंट में एक मजबूत फोन माना जाता है। इसमें 6.6 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्राइट और क्लियर व्यू देता है। फोन Exynos 1380 प्रोसेसर पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका 50MP का मेन कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ आता है, जिससे फोटो और वीडियो ज्यादा स्टेबल और साफ आते हैं। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो एक दिन आराम से निकाल सकती है। साथ ही यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
सुरक्षा के लिए इसमें ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही IP67 रेटिंग मिलती है, जिससे फोन धूल और हल्के पानी से सुरक्षित रहता है। फोन के आगे और पीछे Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया गया है, जो गिरने और खरोंच से बचाव करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Awesome Iceblue



