POCO के सबसे सस्ते दो पावरफुल फोन लॉन्च, बैटरी में सब के बाप; ₹9999 से शुरू कीमत; मिलेगी 8GB रैम, 4 साल चलेंगे नॉन-स्टॉप Cheapest Phones POCO C81 and POCO C81x Launched in India with 6300mAh battery 4 OS update starting price 9999 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

POCO के सबसे सस्ते दो पावरफुल फोन लॉन्च, बैटरी में सब के बाप; ₹9999 से शुरू कीमत; मिलेगी 8GB रैम, 4 साल चलेंगे नॉन-स्टॉप

POCO ने अपने दो नए सबसे सस्ते और पावरफुल स्मार्टफोन्स को 9,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया है। ये फोन 6300mAh तक की बड़ी बैटरी, 8GB तक RAM और लंबे समय तक चलने वाले OS अपडेट के साथ आते हैं। जानिए कीमत:

Thu, 23 April 2026 02:00 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
POCO के सबसे सस्ते दो पावरफुल फोन लॉन्च, बैटरी में सब के बाप; ₹9999 से शुरू कीमत; मिलेगी 8GB रैम, 4 साल चलेंगे नॉन-स्टॉप

POCO C81X and C81 Launched in India: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ दे और रोजमर्रा के काम आसानी से संभाल ले, तो पोको के ये फोन आपके लिए बेस्ट रहेंगे। POCO ने भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन POCO C81 और POCO C81X लॉन्च कर दिए हैं। POCO C81 में 6300mAh की बड़ी बैटरी है तो C81X में 5200mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन में 15W चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। आइये आपको डिटेल में बताते हैं दोनों फोन की कीमत, फर्स्ट सेल और फीचर्स:

भारत में Poco C81 और Poco C81x की कीमत और कहां से खरीदें

भारत में Poco C81 को एक ही वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। वहीं, Poco C81x के 3GB रैम वाले फोन की कीमत 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। ये दोनों स्मार्टफोन भारत में 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Poco C81 एलीट ब्लैक, आइस ब्लू और सनसेट गोल्ड रंगों में उपलब्ध है। वहीं, Poco C81x सनसेट गोल्ड रंग में उपलब्ध नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गजब ऑफर! ₹9,999 में खरीदें ₹24,999 वाला Lava Agni 4 5G, 50MP का सेल्फी कैमरा भी

POCO C81 के फीचर्स

POCO C81 बजट में थोड़ा ज्यादा पावरफुल वर्जन है। इसमें 6.9 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद चलती है। इस फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज जैसे कॉलिंग, WhatsApp और वीडियो देखने के लिए ठीक रहता है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी इसमें 4 साल तक OS अपडेट देने का वादा कर रही है, जो इस बजट में बड़ी बात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोलिंग सेंटर पर Voter ID खो गया या भूल गए? तो इन 11 डॉक्यूमेंट्स से करें वोटिंग

POCO C81X के फीचर्स

POCO C81X इस सीरीज का थोड़ा सस्ता और बेसिक वर्जन है। इसमें 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है, लेकिन इसमें RAM थोड़ी कम यानी 3GB दी गई है और 64GB स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। बैटरी इसमें 5200mAh की दी गई है। इसमें भी 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹5000 से कममें खरीदें 5 बिंदास फोन, कैमरा-बैटरी जबरदस्त; WhatsApp, UPI सब चलेगा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।