Voter ID खो गया या भूल गए? तो इन 11 डॉक्यूमेंट्स से करें वोटिंग, कोई नहीं रोक सकता वोट डालने से
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में कल दूसरे चरण की वोटिंग होने वाली है। पोलिंग बूथ पर पहुंचने से पहले या बाद में अगर आपका Voter ID खो जाए या गलती से घर पर ही रह जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इन 11 में से किसी एक वैध पहचान पत्र के साथ भी आसानी से अपना वोट डाल सकते हैं।

West Bengal Election 2026: वेस्ट बंगाल में कल दूसरे चरण का मतदान होगा। अगर आप वोट डालने जा रहे तो यह खबर आपके काम की है। अगर किसी वजह से आपका वोटर कार्ड खो जाए, या पोलिंग सेंटर जाने की जल्दी में घर पर रह जाए, या फिर आपके नाम में कोई गलती के कारण कार्ड आपके पास नहीं पहुंच पाए। तो भी आप वोट डाल सकते हैं। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने हर नागरिक को वोट देने का अधिकार दिया है। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है, तो आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी नहीं है। यानी अगर आपका नाम लिस्ट में मौजूद है, तो आप कुछ अन्य वैध पहचान पत्र दिखाकर भी आसानी से मतदान कर सकते हैं।
बिना वोटर आईडी के कैसे करें वोटिंग
अब सवाल आता है कि अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो मतदान कैसे किया जाए। इसके लिए सबसे जरूरी चीज है आपका नाम वोटर लिस्ट में होना। अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप किसी भी वैध पहचान पत्र के जरिए अपनी पहचान साबित करके वोट डाल सकते हैं। आपको बस अपने साथ कोई एक वैध आईडी लेकर पोलिंग बूथ पर जाना होता है। वहां मौजूद अधिकारी आपकी पहचान चेक करते हैं और सब कुछ सही होने पर आपको वोट डालने की अनुमति दे दी जाती है।
Voter ID नहीं है तो इन 11 डॉक्यूमेंट्स के साथ डालें वोट
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है, तो नीचे दिए गए किसी एक डॉक्यूमेंट के साथ आप आसानी से वोट डाल सकते हैं:
1. आधार कार्ड (Aadhaar Card): सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पहचान पत्र, जिसमें आपकी फोटो और बेसिक डिटेल होती है।
2. पैन कार्ड (PAN Card): इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी कार्ड, पहचान के रूप में मान्य है।
3. पासपोर्ट (Passport): इंटरनेशनल ट्रैवल डॉक्यूमेंट, जिसमें आपकी पूरी पहचान और फोटो होती है।
4. ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence): अगर आपके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है, तो यह भी वोटिंग के लिए मान्य है।
5. बैंक या डाकघर की फोटो वाली पासबुक: किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक जिसमें आपकी फोटो लगी हो, उसे भी पहचान पत्र माना जाता है।
6. सरकारी कर्मचारी पहचान पत्र (Government ID Card): केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारियों को दिया गया ऑफिसियल आईडी कार्ड।
7. मनरेगा जॉब कार्ड (MNREGA Job Card): ग्रामीण इलाकों में जारी किया गया यह कार्ड भी पहचान के लिए मान्य है।
8. पेंशन दस्तावेज (Photo वाला Pension Document): रिटायर्ड लोगों के लिए जारी पेंशन से जुड़े डॉक्यूमेंट जिनमें फोटो हो।
9. सैन्य सेवा पहचान पत्र (Service ID for Armed Forces): सेना, अर्धसैनिक बल या पुलिस से जुड़े लोगों का आईडी कार्ड।
10. सरकार द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड (Health/Insurance ID): जैसे हेल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड या अन्य सरकारी स्कीम से जुड़े स्मार्ट कार्ड।
11. MP/MLA/MLC द्वारा जारी पहचान पत्र: सांसद, विधायक या विधान परिषद सदस्य द्वारा जारी आधिकारिक पहचान पत्र।

वोटर लिस्ट में गलती हो तो क्या करें
कई बार ऐसा भी होता है कि वोटर लिस्ट में आपका नाम तो होता है, लेकिन उसमें स्पेलिंग की गलती हो जाती है या फोटो सही नहीं होती। ऐसी स्थिति में भी घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास वैध पहचान पत्र है और पोलिंग अधिकारी आपकी पहचान को सही मान लेता है, तो आप फिर भी वोट डाल सकते हैं। यानी छोटी-मोटी गलती होने के बावजूद आपका मतदान अधिकार नहीं छिनता।
हालांकि, वोटिंग के बाद यह जरूरी है कि आप इस गलती को सही करवाएं। इसके लिए आप Form 8 भर सकते हैं, जिसके जरिए आप अपने नाम, फोटो या अन्य जानकारी में सुधार करवा सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन