₹9,999 में खरीदें 24,999 रुपए वाला Lava Agni 4 5G, आज रात 12 बजे तक मौका; फोन में है 50MP का बैक-सेल्फी कैमरा, AI फीचर्स Best Deal on 50MP selfie camera phone Lava AGNI 4 5G You Can Get 24999 rupees phone at just rs 9999 exchange offer, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹9,999 में खरीदें 24,999 रुपए वाला Lava Agni 4 5G, आज रात 12 बजे तक मौका; फोन में है 50MP का बैक-सेल्फी कैमरा, AI फीचर्स

लावा के पावरफुल फोन Lava Agni 4 5G पर गजब की डील मिल रही है। 24,999 रुपए वाला यह फोन अब सिर्फ 9,999 रुपए में मिल सकता है। फोन में 50MP कैमरा, 5G सपोर्ट और दमदार फीचर्स से लैस है। लेकिन ध्यान दें कि ऑफर सिर्फ आज तक की वैलिड है:

Thu, 30 April 2026 10:37 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
₹9,999 में खरीदें 24,999 रुपए वाला Lava Agni 4 5G, आज रात 12 बजे तक मौका; फोन में है 50MP का बैक-सेल्फी कैमरा, AI फीचर्स

Lava Agni 4 5G Limited Time Deal: नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Lava ने अपने पॉपुलर फोन Lava Agni 4 5G पर लिमिटेड टाइम एक्सचेंज ऑफर शुरू किया है, जिससे आप पुराने फोन के बदले नए डिवाइस को काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। यह ऑफर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते। कंपनी इस ऑफर के तहत पुराने फोन पर 14,000 रुपए तक का एक्सचेंज वैल्यू दे रही है, जिससे इस फोन की कीमत काफी कम हो जाती है। यह ऑफर Amazon पर सीमित समय के लिए उपलब्ध है, इसलिए अगर आप इस डील का फायदा उठाना चाहते हैं तो जल्दी करना जरूरी है। आइए जानते हैं इस ऑफर की पूरी डिटेल, फोन की कीमत, फीचर्स।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG यूजर्स ध्यान दें: घर पर ज्यादा सिलेंडर रखे तो कटेगा कनेक्शन, लगेगा जुर्माना

Lava Agni 4 5G एक्सचेंज ऑफर की डिटेल्स

Lava ने अपने Agni सीरीज यूजर्स के लिए खास Upgrade Offer लॉन्च किया है। यह ऑफर Amazon पर 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सीमित समय के लिए उपलब्ध है। इस डील के तहत यूजर्स को पुराने फोन पर 14,000 रुपए तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है, जिससे इस फोन की कीमत काफी कम हो जाती है। Lava का यह एक्सचेंज ऑफर पुराने AGNI यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है:

AGNI 1 यूजर्स को अपने पुराने फोन पर 9,000 रुपए तक का एक्सचेंज मिल सकता है। इससे नया AGNI 4 5G करीब 15,999 रुपए में मिल जाएगा।

AGNI 2 यूजर्स को और ज्यादा फायदा मिलता है। इन्हें 12,000 रुपए तक का एक्सचेंज मिल सकता है, जिससे फोन की कीमत घटकर करीब 12,999 रुपए रह जाती है।

सबसे बड़ा फायदा AGNI 3 यूजर्स को मिलता है। इन्हें 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज मिल सकता है, जिससे AGNI 4 5G की कीमत सीधे 9,999 रुपए तक आ जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोलिंग सेंटर पर Voter ID खो गया या भूल गए? तो इन 11 डॉक्यूमेंट्स से करें वोटिंग

Lava Agni 4 5G के दमदार फीचर्स

Lava Agni 4 5G फोन में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8000 सीरीज का पावरफुल प्रोसेसर मिलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में अच्छा काम करता है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है, जिससे स्पेस और स्पीड दोनों की कोई कमी नहीं रहती।

कैमरा के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जो अच्छी डिटेल और क्लियर फोटो कैप्चर करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इस सेगमेंट में काफी खास माना जाता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक चलती है और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जल्दी चार्ज भी हो जाती है। इसके अलावा फोन में 5G कनेक्टिविटी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹5000 से कममें खरीदें 5 बिंदास फोन, कैमरा-बैटरी जबरदस्त; WhatsApp, UPI सब चलेगा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।