1/6अगर आपका बजट बहुत कम है और एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो बेसिक काम जैसे कॉलिंग, मैसेजिंग और UPI पेमेंट आराम से कर सके, तो हमने आपके लिए एक लिस्ट तैयार की है। पहले जहां 5000 रुपए से कम में सिर्फ फीचर फोन मिलते थे, वहीं अब इस बजट में भी ऐसे डिवाइस आ रहे हैं जो स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं। ये फोन Nokia, Lava, Jio और HMD जैसी कंपनियों के हैं, जो खासकर उन लोगों के लिए बने हैं जो कम कीमत में ज्यादा काम करना चाहते हैं।

Nokia 105 को 1309 रुपए में खरीद सकते हैं, जो इसे इस लिस्ट का सबसे सस्ता और भरोसेमंद फोन बनाती है। इस कीमत में आपको एक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला फोन मिलता है, जो खासकर कॉलिंग के लिए बनाया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ UPI पेमेंट का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप बिना स्मार्टफोन के भी पैसे भेज और रिसीव कर सकते हैं। इसका सिंपल डिजाइन और मजबूत बॉडी इसे बुजुर्गों और बेसिक यूजर्स के लिए परफेक्ट बनाती है।

Lava A2 को 1,132 रुपए में खरीद सकते हैं। इस रेंज में यह फोन जरूरी फीचर्स के साथ आता है और रोजमर्रा के काम आसानी से संभाल सकता है। इस फोन में 2.4 इंच की स्क्रीन, अच्छी बैटरी और UPI सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, वायरलेस FM और बेसिक कैमरा भी दिया गया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए सही है जो कम कीमत में कॉलिंग के साथ थोड़ा एक्स्ट्रा फीचर भी चाहते हैं।

JioPhone Prima 2 बाकी फीचर फोन की तुलना में थोड़ा महंगा है, लेकिन इसमें मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स इसकी कीमत को सही ठहराते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 4G कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप YouTube, JioTV और म्यूजिक ऐप्स चला सकते हैं। इसके साथ वीडियो कॉलिंग और UPI पेमेंट का भी सपोर्ट मिलता है। हालांकि यह फोन सिर्फ Jio सिम के साथ काम करता है, लेकिन एंटरटेनमेंट के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी कीमत 2799 रुपए है।

Nokia 235 फोन क्लासिक डिजाइन के साथ थोड़ा प्रीमियम फील देता है और इस बजट में एक अच्छा अपग्रेड ऑप्शन माना जाता है। फीचर्स में इसमें बड़ी स्क्रीन, बेहतर बैटरी, कैमरा और Bluetooth सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें YouTube और न्यूज जैसे क्लाउड ऐप्स का एक्सेस भी दिया गया है। फोन में 2MP का कैमरा है साथ ही Type-C चार्जिंग और मजबूत बिल्ड इसे बाकी फीचर फोन से थोड़ा आगे बनाती है। इसकी कीमत अमेजन पर 3899 रुपए है।

HMD Touch की कीमत 4,099 रुपए है, जिससे यह इस लिस्ट का सबसे एडवांस फोन बन जाता है। यह उन लोगों के लिए है जो कम बजट में स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस फोन में टच सपोर्ट, Wi-Fi, वीडियो कॉलिंग और क्लाउड ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसमें आप न्यूज, मैप्स और कुछ ऑनलाइन ऐप्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फोन फीचर फोन और स्मार्टफोन के बीच का बैलेंस देता है, जो इसे इस बजट में खास बनाता है।
