बड़ा मौका! ₹11,000 से कम में Redmi के दमदार फोन, 6300mAh बैटरी, Eye-Care डिस्प्ले और गिरने पर भी मजबूत
Redmi A7 और Redmi A7 Pro की भारत में पहली सेल आज से शुरू हो गई है। इस सेल में 10,499 रुपए की शुरुआती कीमत में 120Hz डिस्प्ले, 6300mAh पावर और दमदार फीचर्स वाले फोन मिल रहे हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने हाल ही में अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi A7 और Redmi A7 Pro लॉन्च किए थे। आज 24 अप्रैल से दोनों की पहली सेल है दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इन स्मार्टफोन्स को आप Mi.com, Amazon India, Flipkart और Xiaomi के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से आसानी से खरीद सकते हैं। ये दोनों फोन बड़ी बैटरी के साथ आते हैं, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले स्मूद स्क्रॉलिंग से लैस हैं। इसके अलावा इनमें नया HyperOS मिलता है, जो फोन को तेज और आसान बनाता है। साथ ही 13MP कैमरा, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और मजबूत डिजाइन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Redmi A7 और A7 Pro की कीमत और सेल ऑफर्स
Redmi A7 के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,499 रुपए रखी गई है। जबकि Redmi A7 Pro के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,499 रुपए है। A7 Pro को आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 575 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं जिससे फोन को आप 10,924 रुपए में खरीद पाएंगे।
Redmi A7 के फीचर्स
Redmi A7 फोन में 6.88 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ इसमें Eye-care सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक, IP52 रेटिंग और Android 15 आधारित सॉफ्टवेयर दिया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Redmi A7 Pro की खासियतें
Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इस फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही फोन में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है, जो 2 दिन तक आसानी से चल सकती है। इसके साथ 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।इसके अलावा फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP52 रेटिंग और बढ़िया ड्यूरेबिलिटी मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Grey









