Big Alert LPG Cylinder Stocking Rules if you Keep Extra Cylinders at Home Your connection get cancel Face Fine or Jail LPG यूजर्स तुरंत जानें ये नियम: घर पर 2 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे तो कटेगा कनेक्शन, लगेगा जुर्माना और जेल भी
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सLPG यूजर्स तुरंत जानें ये नियम: घर पर 2 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे तो कटेगा कनेक्शन, लगेगा जुर्माना और जेल भी

LPG यूजर्स तुरंत जानें ये नियम: घर पर 2 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे तो कटेगा कनेक्शन, लगेगा जुर्माना और जेल भी

घर पर ज्यादा सिलेंडर स्टॉक करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। सिर्फ उतने ही सिलेंडर रखें जितने की अनुमति है। नियम तोड़ने पर कैसे कट सकता है कनेक्शन, कितना लगेगा जुर्माना और कब हो सकती है जेल।

Himani GuptaThu, 23 April 2026 11:01 AM
1/7

LPG Cylinder Stocking Rules:

मिडिल ईस्ट में ईरान-इज़राइल युद्ध की वजह से ग्लोबल गैस सप्लाई चेन पर असर पड़ा है। इससे LPG सिलेंडर की कमी हो गई, लंबा वेटिंग टाइम और सिलेंडर की डिमांड बढ़ने की वजह से लोग घर पर एक से ज्यादा सिलेंडर जमा करने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा LPG सिलेंडर रखने से आप मुश्किल में फंस सकते हैं।

2/7

सिलेंडर की हॉर्डिंग पर सरकार ने की सख्ती

सरकार ने LPG सिलेंडर की हॉर्डिंग (जमा करने) पर सख्ती बढ़ा दी है। अब तय सीमा से ज्यादा सिलेंडर रखने वालों पर कार्रवाई हो सकती है, जिसमें कनेक्शन काटना, जुर्माना लगाना और गंभीर मामलों में जेल तक की सजा शामिल है। इसलिए जरूरी है कि आप LPG सिलेंडर से जुड़े कानून और लिमिट को अच्छे से समझ लें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

3/7

घर में कितने सिलेंडर रखना है लीगल

आम तौर पर एक घरेलू उपभोक्ता को एक कनेक्शन पर 2 सिलेंडर (एक उपयोग में और एक बैकअप) रखने की अनुमति होती है। अगर आप इससे ज्यादा सिलेंडर रखते हैं, तो वह नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में विशेष अनुमति लेकर अतिरिक्त सिलेंडर रखा जा सकता है।

4/7

ज्यादा सिलेंडर रखने पर क्या होगा?

अगर कोई व्यक्ति तय लिमिट से ज्यादा LPG सिलेंडर स्टॉक करता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। सरकार इसे कालाबाजारी या गलत इस्तेमाल मान सकती है, खासकर तब जब गैस की कमी चल रही हो।

5/7

कितना लग सकता है जुर्माना

नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया जा सकता है, जिसकी राशि अलग-अलग मामलों में अलग हो सकती है। कुछ मामलों में गैस कनेक्शन भी रद्द किया जा सकता है और सिलेंडर जब्त किए जा सकते हैं।

6/7

गैस सिलेंडर लेते समय भूलकर भी ये गलती न करें

अगर कोई व्यक्ति बड़ी मात्रा में LPG सिलेंडर जमा करता है और उसे बेचने या गलत तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसमें पुलिस केस, भारी जुर्माना और यहां तक कि जेल की सजा भी शामिल हो सकती है।

7/7

आखिर क्यों है LPG सिलेंडर की हॉर्डिंग के नियम

भारत में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के लिए किया जाता है और इसके लिए सरकार ने कुछ तय नियम बनाए हैं। इसका मकसद यह है कि सभी लोगों को समय पर गैस मिल सके और कोई व्यक्ति ज्यादा स्टॉक करके दूसरों की जरूरतों को प्रभावित न करे। LPG सिलेंडर flammable (आग पकड़ने वाली) होती है, इसलिए ज्यादा संख्या में इन्हें घर में रखना खतरनाक भी हो सकता है। सिलेंडर लीक हो जाए या कोई हादसा हो जाए, तो नुकसान काफी बड़ा हो सकता है।