1/6CBSE 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। क्योंकि अप्रैल के अंत तक कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट वाले दिन हर साल लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट खोलते हैं, जिससे cbseresults.nic.in या cbse.gov.in जैसी साइट्स स्लो हो जाती हैं या कई बार खुलती ही नहीं। ऐसे में छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए यहां हम आपको रिजल्ट देखने के दूसरे तरीके बता रहे हैं:

अगर CBSE की वेबसाइट स्लो हो या खुल नहीं रही हो, तो DigiLocker से देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें और अपने मोबाइल नंबर या आधार के जरिए लॉगिन करें। लॉगिन के बाद “CBSE” सेक्शन में जाएं और “Class 12 Result 2026” या “Marksheet” ऑप्शन चुनें। यहां आपसे रोल नंबर और जरूरी डिटेल मांगी जाएगी। जानकारी भरते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह मार्कशीट ऑफिशियल होती है और आगे काम में भी आ सकती है।

UMANG ऐप के जरिए भी CBSE रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है। सबसे पहले UMANG ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करें। इसके बाद सर्च बार में “CBSE” लिखें और CBSE की सर्विसेज में जाएं। यहां “Class 12 Result” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और बाकी डिटेल भरें। जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा। यह तरीका खासकर मोबाइल यूजर्स के लिए काफी आसान और फास्ट है।

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या वेबसाइट और ऐप काम नहीं कर रहे हैं, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में एक तय फॉर्मेट में मैसेज टाइप करना होता है, जैसे CBSE12 <रोल नंबर> और उसे बोर्ड द्वारा दिए गए नंबर पर भेजना होता है। कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए आपका रिजल्ट आ जाएगा।

CBSE ने IVR यानी कॉल के जरिए रिजल्ट सुनने की सुविधा भी दी है। इसके लिए आपको 011-24300699 नंबर पर कॉल करना होता है। कॉल कनेक्ट होने के बाद आपसे रोल नंबर जैसी जानकारी मांगी जाती है। जैसे ही आप सही जानकारी डालते हैं, आपको कॉल पर ही आपका रिजल्ट सुनाया जाता है। यह तरीका उन छात्रों के लिए बेहद यूजफुल है जो बिना इंटरनेट या स्मार्टफोन के भी अपना रिजल्ट जानना चाहते हैं।

इसके लिए cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं, वहां Class 12 Result लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट स्लो हो सकती है।
