घबराकर गैस सिलेंडर बुक करने वालों के लिए बड़ी खबर, गैस बुकिंग में अचानक आई बड़ी गिरावट; जानें क्यों Big news Panic gas bookings have suddenly dropped fall to 10 lakh cylinders here is how to book LPG cylinder online, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

घबराकर गैस सिलेंडर बुक करने वालों के लिए बड़ी खबर, गैस बुकिंग में अचानक आई बड़ी गिरावट; जानें क्यों

LPG सिलेंडर को लेकर लोगों की घबराहट अब कम होती दिख रही है। गैस सिलेंडर बुकिंग घटकर 77 लाख रह गई है जबकि ऑनलाइन बुकिंग बढ़ी है। इसकी वजह सरकार के 'देश में LPG की कोई कमी नहीं है' कैंपेन है।

Mon, 16 March 2026 12:13 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
घबराकर गैस सिलेंडर बुक करने वालों के लिए बड़ी खबर, गैस बुकिंग में अचानक आई बड़ी गिरावट; जानें क्यों

वार की वजह से देश में LPG सिलेंडर की बुकिंग तेजी से हो रही है। लोगों ने जरूरत से पहले ही गैस सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया था, जिससे बुकिंग सिस्टम पर अचानक काफी दबाव बढ़ गया। कई गैस प्रोवाइडर का तो सिस्टम भी कुछ समय के लिए थप हुआ। हालांकि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिखाई दे रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हाल के दिनों में LPG सिलेंडर बुकिंग घटकर करीब 77 लाख रह गई है, जबकि इससे पहले यह संख्या लगभग 88.8 लाख तक पहुंच गई थी। इसका मतलब है कि लोगों में जो घबराहट में बुकिंग हो रही थी, वह अब कम होने लगी है।

सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य है। इसके साथ ही, तेल कंपनियों के डिजिटल अभियान के बाद ऑनलाइन LPG बुकिंग का हिस्सा बढ़कर करीब 87% तक पहुंच गया है, जो पहले लगभग 84% था। वहीं विशेषज्ञों का भी कहना है कि लोगों को घबराकर सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

LPG बुकिंग में 10 लाख की कमी आई

इंटरनेशनल वार की वजह से LPG सिलेंडर को लेकर अचानक बुकिंग में काफी बढ़ोतरी देखी गई थी। लोगों ने डर के कारण पहले से ही सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया था। लेकिन अब सरकार की अपील और सप्लाई को लेकर दिए गए भरोसे के बाद यह स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, LPG सिलेंडर की बुकिंग 88.8 लाख से घटकर लगभग 77 लाख रह गई है। यानी की बुकिंग में 10 लाख तक की कम आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹17,499 में खरीदें 7200mAh की सॉलिड बैटरी, रफ-टफ बॉडी, 16GB रैम वाला iQOO फोन

सरकारी अपडेट के अनुसार, देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और पर्याप्त कच्चे तेल का स्टॉक मौजूद है। इसके कारण ईंधन की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक न करें और घबराकर गैस खरीदने से बचें।

ऑनलाइन LPG बुकिंग तेजी से बढ़ी

अब ज्यादा लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए LPG सिलेंडर बुक कर रहे हैं। यानी कि लोग अब गैस एजेंसी जाकर लाइन लगाने के बजाय मोबाइल ऐप, वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।

ऑनलाइन गैस सिलेंडर की बुकिंग करने का तरीका

गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग करना अब बहुत आसान हो गया है। इसके लिए आप अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले ऐप या वेबसाइट खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG ID से लॉग-इन करें। इसके बाद “Book Cylinder” या “Refill Booking” विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको पेमेंट का ऑप्शन भी मिलेगा, जहां आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान कर सकते हैं। पेमेंट पूरा होते ही आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी और कुछ ही समय में आपको SMS के जरिए बुकिंग नंबर और डिलीवरी की जानकारी मिल जाएगी।

जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर कार्रवाई

LPG सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ने के बाद कई जगहों पर जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग की आशंका भी सामने आई थी। इसे रोकने के लिए सरकार और तेल कंपनियों ने कई राज्यों में छापेमारी और जांच अभियान शुरू किए हैं। इन कदमों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गैस की सप्लाई सही तरीके से यूजर्स तक पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस खत्म? कॉल पर बुक नहीं हो रहा सिलेंडर तो WhatsApp, UPI से करें बुक

इन LPG यूजर्स को प्राथमिकता

सरकार ने यह भी कहा है कि LPG सप्लाई में सबसे ज्यादा प्राथमिकता घरेलू यूजर्स को दी जा रही है। इसके अलावा अस्पताल और शिक्षा संस्थानों जैसे जरूरी सेक्टर को भी गैस की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। इससे आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है।

क्यों जरूरी है जरूरत के अनुसार ही बुकिंग

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग बिना जरूरत के गैस सिलेंडर बुक करते हैं तो इससे सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ जाता है। इससे उन लोगों को परेशानी हो सकती है जिन्हें सच में तुरंत सिलेंडर की जरूरत होती है। इसलिए सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे सिर्फ जरूरत होने पर ही गैस सिलेंडर बुक करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस सिलेंडर बुक किया, लेकिन घर नहीं पहुंचा? 2 मिनट में ऐसे करें शिकायत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।