गैस खत्म? कॉल से बुक नहीं हो रहा सिलेंडर तो WhatsApp और UPI ऐप से ऐसे मिनटों में करें बुकिंग Big update now book cylinder from WhatsApp and UPI app in minutes LPG gas cylinder shortage here is how, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

गैस खत्म? कॉल से बुक नहीं हो रहा सिलेंडर तो WhatsApp और UPI ऐप से ऐसे मिनटों में करें बुकिंग

फोन से LPG गैस सिलेंडर बुक नहीं हो रहा है तो परेशान न हों। WhatsApp, UPI ऐप और ऑनलाइन तरीकों से आप मिनटों में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। जानें आसान तरीका।

Mon, 16 March 2026 10:25 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
गैस खत्म? कॉल से बुक नहीं हो रहा सिलेंडर तो WhatsApp और UPI ऐप से ऐसे मिनटों में करें बुकिंग

LPG Shortage: अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से सप्लाई पर दबाव बढ़ा है, जिसका असर भारत में LPG गैस सिलेंडर की उपलब्धता और बुकिंग सिस्टम पर भी देखने को मिल रहा है। कई सारे लोग लाइनों में लग कर गैस बुकिंग कर रहे हैं तो कुछ लोग फोन से सिलेंडर बुक कर रहे हैं तो नंबर बिजी आता है, कॉल कनेक्ट नहीं होती या बुकिंग सिस्टम काम नहीं करता। इससे गैस बुक करना काफी आसान हो गया है और लोगों को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। यहां हम आपको WhatsApp, UPI ऐप, मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए भी कुछ ही मिनटों में LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं WhatsApp, UPI ऐप और दूसरे तरीकों से LPG सिलेंडर बुक करने का आसान तरीका।

WhatsApp से LPG गैस सिलेंडर कैसे बुक करें

WhatsApp के जरिए सिलेंडर बुकिंग की सुविधा मिलती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती। सबसे पहले अपनी गैस कंपनी के WhatsApp नंबर को मोबाइल में सेव करें। इसके बाद उस नंबर पर WhatsApp खोलकर REFILL या BOOK लिखकर मैसेज भेजें। कुछ ही सेकंड में आपको एक ऑटोमेटिक जवाब मिलेगा, जिसमें बुकिंग का ऑप्शन दिखाई देगा। वहां दिए गए रूल को फॉलो करके आप आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। बुकिंग होने के बाद आपके मोबाइल पर बुकिंग कन्फर्मेशन मैसेज भी आ जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Paytm, PhonePe, GPay से गलत अकाउंट में चला गया पैसा? 48 घंटे में मिलेगा वापस

UPI ऐप से LPG सिलेंडर कैसे बुक करें

आजकल कई लोग Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इन ऐप्स के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक करना काफी आसान है। इसके लिए आपको अपने UPI ऐप को खोलना होगा। इसके बाद Bills & Recharges या Gas Cylinder का विकल्प चुनें। अब आपको अपनी गैस कंपनी का नाम चुनना होगा, जैसे Indane, Bharat Gas या HP Gas। इसके बाद अपना कंज्यूमर नंबर या मोबाइल नंबर डालें। जैसे ही आप जानकारी डालेंगे, आपके सामने बुकिंग और पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा। पेमेंट करने के बाद आपकी गैस बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉन्च होते ही छा गई Nothing Phone 4a सीरीज, लोगों ने जमकर खरीदा फोन

मोबाइल ऐप से गैस सिलेंडर बुकिंग

अगर आप चाहें तो अपनी गैस कंपनी की ऑफिशियल मोबाइल ऐप से भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM UPI जैसे कई UPI ऐप में गैस बुकिंग का ऑप्शन मिलता है। जैसे: Indane Gas App, Bharat Gas App, HP Gas App इन ऐप्स में लॉगिन करने के बाद आपको Book Cylinder का ऑप्शन मिलता है। वहां क्लिक करके आप आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

वेबसाइट से LPG सिलेंडर बुकिंग

अगर मोबाइल ऐप काम नहीं कर रहा है तो आप गैस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाकर अपना कंज्यूमर नंबर या मोबाइल नंबर डालना होता है। इसके बाद आप ऑनलाइन पेमेंट करके गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमकर चला ₹5999 वाले AI फोन का जादू, 15 मिनट में Out of Stock, 19 मार्च को सेल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।