1/7वार की वजह से इन दिनों रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर कमी हो गई है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने गैस सिलेंडर बुक किया, लेकिन कई दिनों तक डिलीवरी नहीं हुई। कुछ मामलों में डीलर की तरफ से सही जानकारी भी नहीं दी जा रही है, जिससे यूजर्स परेशान हो रहे हैं।

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि आपने गैस सिलेंडर बुक किया लेकिन डिलीवरी नहीं हुई, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार और गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं के लिए शिकायत दर्ज करने के कई तरीके दिए हैं। अगर गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है या डीलर सही जवाब नहीं दे रहा है, तो आप कहां शिकायत कर सकते हैं और कैसे अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

कई बार गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी की कई वजहें हो सकती हैं। इनमें सप्लाई की कमी, ट्रांसपोर्ट की समस्या या एजेंसी में ज्यादा बुकिंग होना शामिल है। हालांकि कुछ मामलों में डीलर की लापरवाही या गलत प्रबंधन की वजह से भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता।

अगर आपने गैस सिलेंडर बुक किया है और कई दिनों तक डिलीवरी नहीं हुई है तो सबसे पहले अपने गैस एजेंसी से कांटेक्ट करें। कई बार एजेंसी की तरफ से डिलीवरी की तारीख बदल दी जाती है या किसी कारण से देरी हो जाती है। इसलिए पहले एजेंसी से जानकारी लेना जरूरी होता है।

अगर एजेंसी से संपर्क करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो आप गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। हर कंपनी ने इसके लिए ऑनलाइन शिकायत की सुविधा दी है। आप Indane, Bharat Gas, HP Gas की वेबसाइट पर जाकर कस्टमर केयर सेक्शन में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

अगर ऑनलाइन शिकायत करना संभव नहीं है तो आप गैस कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी अपनी समस्या बता सकते हैं। Indane Gas हेल्पलाइन: 1800-233-3555, Bharat Gas हेल्पलाइन: 1800-22-4344, HP Gas हेल्पलाइन: 1800-233-3555 इन नंबरों पर कॉल कर आप अपनी बुकिंग नंबर और समस्या की जानकारी दे सकते हैं।

इसके अलावा उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर भी LPG से जुड़ी शिकायत दर्ज की जा सकती है। अगर गैस एजेंसी या कंपनी आपकी समस्या का समाधान नहीं कर रही है तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। शिकायत दर्ज करते समय कुछ जरूरी जानकारी अपने पास रखें: गैस कनेक्शन नंबर, बुकिंग नंबर, मोबाइल नंबर, एजेंसी का नाम। इन जानकारी के साथ शिकायत दर्ज करने से आपकी समस्या जल्दी हल हो सकती है।
