₹17,499 में खरीदें 7200mAh की सॉलिड बैटरी, रफ-टफ बॉडी, 16GB रैम वाला iQOO का 5G फोन, 12 बजे से सेल
iQOO के सबसे पावरफुल 7200mAh बैटरी, दमदार कैमरा और 120Hz डिस्प्ले वाले फोन iQOO Z11x 5G को आज पहली बार धांसू ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। फोन की फर्स्ट सेल दोपहर 12 बजे से अमेजन पर शुरू होगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

मिड-रेंज में दमदार बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं तो iQOO का हाल में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G आपके लिए बेस्ट रहेगा। लॉन्च के बाद आज पहली बार यह फोन भारत में सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। फोन की पहली सेल Amazon पर आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी यहां से ग्राहक फोन को बम्पर डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे। iQOO Z11x 5G फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस कीमत के फोन में काफी खास मानी जा रही है। इसके अलावा फोन में 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं iQOO Z11x 5G की कीमत, फर्स्ट सेल ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल्स।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iQOO Z11x 5G की कीमत
भारत में iQOO Z11x 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपए रखी गई है। यह कीमत इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके अलावा फोन के दूसरे वेरिएंट भी उपलब्ध हैं। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 20,999 रुपए और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज फोन 22,999 रुपए में लॉन्च हुआ है।
बैंक ऑफर के साथ आपको ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। Axis Bank और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर यह इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इससे फोन की कीमत और कम हो जाती है। बैंक छूट के साथ फोन के बेस मॉडल को 17,499 रुपए में ख़रीदा जा सकता है।
iQOO Z11x 5G के फीचर्स
iQOO Z11x 5G में कंपनी ने बड़ी स्क्रीन और स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए 6.76-इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है, जिससे यूजर्स को नया और स्मूद सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है। फोन में 8GB की हार्डवेयर और 8GB की वर्चुअल रैम की गई है जिससे टोटल 16GB रैम का फायदा यूजर को मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा देता है। कंपनी इसमें दो साल तक OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। यह फोन Redmi Note 14 Pro 5G, Realme Narzo 80 Pro 5G जैसे स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Prismatic Green




