अलर्ट! 1 मार्च से ₹4000 महंगा होगा OnePlus का 7400mAh बैटरी, DSLR कैमरा क्वालिटी वाला किलर AI फोन
OnePlus 15R स्मार्टफोन की कीमत भारत में जल्द बढ़ सकती है। टिपस्टर्स के अनुसार 1 मार्च 2026 से यह फोन 4,000 रुपए महंगा होगा। जानें दोनों वैरिएंट की नई कीमतें:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

OnePlus 15R Price Hike: वनप्लस लवर्स के लिए बड़ा झटका। खबर है कि 1 मार्च 2026 से OnePlus 15R की कीमतें बढ़ने वाली हैं। बता दें कि वनप्लस 15R को दिसंबर 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का लेटेस्ट परफॉर्मेंस सेंटर फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत 47,999 रुपए रखी गई थी, लेकिन अब कई टिपस्टर्स का दावा है कि कंपनी 1 मार्च 2026 से इसकी कीमत बढ़ने वाली है। अगर यह सच हुआ तो OnePlus 15R के दोनों वैरिएंट की कीमत 4000 रुपए बढ़ जाएगी। जिससे इसकी नई शुरुआती कीमत 51,999 रुपए हो जाएगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं दी है, लेकिन ऑनलाइन टेक कम्युनिटी और टिपस्टर्स के पोस्ट ने इस प्राइस हाईक को कन्फर्म किया है। इस प्राइस हाइक का असर सीधे उन लोगों पर पड़ेगा जो OnePlus 15R को खरीदने की सोच रहे हैं या जल्द खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। OnePlus 15R को भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था और यह मिड-रेंज सेगमेंट में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, दमदार बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले के लिए पसंद किया जाता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus 15R की नई कीमतें
OnePlus 15R को भारत में जब लॉन्च किया गया था, तब इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 47,999 रुपए रखी गई थी। वहीं इसका 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 52,999 रुपए में उपलब्ध था।
अब कंपनी ने इसकी MOP (Market Operating Price) में बदलाव कर दिया है, जो 1 मार्च 2026 से लागू होगा। अब OnePlus 15R के 12GB + 256GB वेरिएंट को 51,999 रुपए में बेचा जाएगा, यानी इस वेरिएंट पर सीधे 4,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत अब 56,999 रुपए कर दी गई है, जो पहले के मुकाबले 4,000 रुपए ज्यादा है।

OnePlus 15R के 5 शानदार फीचर्स
1. OnePlus 15R एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन है, जिसे खास तौर पर गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो और लगातार स्मूथ चले, इसके लिए इसमें Cryo-Velocity Cooling System दिया गया है, जिसमें बड़ा वेपर चैंबर शामिल है।
2. डिस्प्ले इस फोन की बड़ी खासियतों में से एक है। इसमें 6.83-इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया गया है, जो 165Hz तक की एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो देखने का अनुभव शानदार हो जाता है। डिजाइन की बात करें तो सामने की तरफ Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है, जबकि फोन में मेटल फ्रेम और ग्लास बैक दिया गया है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के मामले में इसे IP66, IP68 और IP69K जैसी हाई रेटिंग मिली हुई है।
3. बैटरी के मामले में OnePlus 15R काफी दमदार है। इसमें 7400mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो कंपनी के किसी भी फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। चार्जिंग के लिए इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो लगभग 53 मिनट में फोन को 0 से 100% तक चार्ज कर सकता है।
4. कैमरा सेटअप भी काफी मजबूत है। पीछे की तरफ 50MP का Sony IMX906 मेन सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जो 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें ऑटोफोकस और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है।
5. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह OxygenOS 16.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी ने 4 साल के बड़े Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसमें AI Perfect Shot, AI Scan और AI VoiceScribe जैसे कई स्मार्ट AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोटो और प्रोडक्टिविटी दोनों में मदद करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Mint Breeze







