कल के लॉन्च से पहले पूरे ₹24000 सस्ता हुआ Samsung का पावरफुल AI फोन, 7 साल रहेगा नया, DSLR जैसा कैमरा भी Samsung Galaxy S24 FE 50MP AI camera 7 years OS update phone now get cheaper by 24000 rupees from launch price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

कल के लॉन्च से पहले पूरे ₹24000 सस्ता हुआ Samsung का पावरफुल AI फोन, 7 साल रहेगा नया, DSLR जैसा कैमरा भी

गैलेक्सी S26 के लॉन्च से पहले बड़ी छूट पर मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE, यह फोन अभी फ्लिपकार्ट पर सीधे 24 हजार के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। अगर आप Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, लेकिन बजट की वजह से अब तक रुक गए थे, तो यह अच्छा मौका है।

Tue, 24 Feb 2026 10:22 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
कल के लॉन्च से पहले पूरे ₹24000 सस्ता हुआ Samsung का पावरफुल AI फोन, 7 साल रहेगा नया, DSLR जैसा कैमरा भी

Samsung Galaxy S24 FE Price Drop on Flipkart: सैमसंग कल इस साल का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। इस अनपैक्ड इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के दमदार फोन्स को पेश किया जायेगा। अब नए फोन के आने से पहले Galaxy S24 FE 5G की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर यह बैंक ऑफर्स के साथ 25,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हो गया है। सैमसंग के इस फोन में कई धांसू फीचर्स शामिल हैं यह फोन 7 साल तक के अपडेट, Live Translate, Galaxy AI, Note Assist और Interpreter जैसे AI फीचर्स के साथ आता हैं। जानें अब फ्लिपकार्ट पर फोन कितने रुपये तक मिल सकता है सस्ता। डिटेल में जानें फोन के सभी ऑफर्स के बारे में:

Samsung Galaxy S24 FE पर सबसे बड़ी कटौती

सबसे पहले आपको बता दें कि Samsung Galaxy S24 FE 5G को 59,999 रुपए लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी यह फोन गैलेक्सी S26 सीरीज के आने से पहले Flipkart पर यह स्मार्टफोन 24,000 रुपए से ज्यादा की छूट के साथ उपलब्ध है। यानी आप अभी इस फोन को बिना किसी ऑफर के सिर्फ 35,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

वहीं सैमसंग के इस फ्लैगशिप AI फोन को आप फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से खरीद कर 1800 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। इसके साथ ही 6000 रुपये की नो कॉस्ट EMI पर भी फोन को खरीद सकते हैं।

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन पड़ा है, तो इस ऑफर का फायदा और ज्यादा मिल सकता है। Flipkart इस डिवाइस पर 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज बेनिफिट दे रहा है। यानी अगर आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है और ज्यादा वैल्यू मिलती है, तो Galaxy S24 FE की प्रभावी कीमत काफी नीचे आ सकती है। यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों ब्लू, ग्रेफाइट और मिंट में उपलब्ध है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।