बड़ा झटका! Samsung ने आज से चुपचाप महंगे किए Galaxy A और F सीरीज के धांसू फोन, देखें नई कीमत
Samsung ने आज से भारत में Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy F17 5G की कीमतें बढ़ा दी हैं। सैमसंग के इन फोन्स की कीमत 2,000 रुपए तक की बढ़ गई है। यहां जानें सभी वेरिएंट की नई कीमत।

Samsung Smartphone Price Hike: अगर आप Samsung का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो यह खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है। Samsung ने भारत में अपनी Galaxy A और Galaxy F सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें आज 25 फरवरी 2026 से लागू हो गई हैं। कंपनी ने Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy F17 5G के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। सैमसंग ने हालांकि आधिकारिक तौर फोन की कीमत बढ़ने की वजह नहीं बताई है लेकिन कीमत बढ़ने की वजह डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन है। जानें किस वैरिएंट की कितने रुपए बढ़ी कीमतें:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy A56 की नई कीमतें
सबसे पहले बात करें Samsung Galaxy A56 की तो इस मॉडल के दोनों वेरिएंट्स की कीमत बढ़ा दी गई है। इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 44,999 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 43,999 रुपए थी। यानी इस वेरिएंट पर सीधा 1,000 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट अब 48,999 रुपए में बेचा जाएगा। पहले यह 46,999 रुपए में उपलब्ध था, इसलिए इस पर 2,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy A36 का नया प्राइस
अब बात करें Samsung Galaxy A36 की, तो इस फोन के दाम में भी बदलाव किया गया है। इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 36,499 रुपए में मिलेगा, जो पहले 35,499 रुपए में मिल रहा था। यानी इस मॉडल पर 1,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 40,499 रुपए कर दी गई है, जबकि पहले यह 38,499 रुपए में उपलब्ध था। इस तरह टॉप वेरिएंट पर 2,000 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Samsung Galaxy F17 5G की नई कीमतें
बजट सेगमेंट में आने वाले Samsung Galaxy F17 5G की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ अब 16,499 रुपए में मिलेगा, जो पहले 15,499 रुपए के आसपास था। यानी इस पर 1,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 17,999 रुपए में मिलेगा, जिसमें भी 1,000 रुपए का इजाफा किया गया है। इसके अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट अब 19,999 रुपए में उपलब्ध होगा, जबकि पहले इसकी कीमत 18,499 रुपए थी। इस वेरिएंट पर 1,500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Awesome Pink







