Biggest deal on Motorola 50MP selfie camera 6000mAh battery military grade phone at 2000 cheaper from original price मौका! 28 फरवरी तक ₹26,599 में खरीदें Motorola का 6000mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा AI फोन; न गिरने से डर, न पानी से
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्समौका! 28 फरवरी तक ₹26,599 में खरीदें Motorola का 6000mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा AI फोन; न गिरने से डर, न पानी से

मौका! 28 फरवरी तक ₹26,599 में खरीदें Motorola का 6000mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा AI फोन; न गिरने से डर, न पानी से

अगर आप 6000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री ग्रेड फोन खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट की मंथ एंड सेल में आपके पास यह मौका है। इस सेल Motorola Edge 60 Pro की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। जानिए ऑफर का पूरा फायदा कैसे उठाएं।

Himani GuptaTue, 24 Feb 2026 04:14 PM
1/7

Motorola Edge 60 Pro Price Drop

फ्लिपकार्ट पर आज से मंथ एंड सेल शुरू हो गई है। इस सेल में मोटोरोला के मिलिट्री ग्रेड फोन Motorola Edge 60 Pro को बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है, जिससे यह प्रीमियम फीचर्स वाला फोन अब काफी किफायती दाम में मिल रहा है। सेल में यह फोन बैंक छूट के साथ 26,599 रुपए में बेचा जा रहा है। लेकिन ध्यान दें कि फ्लिपकार्ट का यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है जो 28 फरवरी को खत्म हो जाएगा।

2/7

Motorola Edge 60 Pro इतने रुपए की छूट

Flipkart की मंथ एंड सेल के दौरान इसके 8GB + 256GB वेरिएंट पर 2,000 रुपए की सीधी छूट दी जा रही है। डिस्काउंट के बाद यह मॉडल 27,999 रुपए में लिस्ट है। इसके बाद फोन को बैंक छूट के साथ और सस्ते में खरीद सकते हैं। बता दें कि पिछले साल यह फोन 29,999 रुपए में पेश किया गया है।

3/7

बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा

अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,400 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इससे आप इस फोन को करीब 26,599 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मौजूद है। जिनके पास पुराना फोन है, वे एक्सचेंज ऑफर के तहत 20,000 रुपए तक का बोनस पा सकते हैं, जिससे कीमत और भी कम हो सकती है।

4/7

Motorola Edge 60 Pro की परफॉर्मेंस दमदार

फोन में MediaTek Dimensity 8350 Extreme चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर हाई-एंड परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए जाना जाता है।

5/7

Motorola Edge 60 Pro का डिस्प्ले और डिजाइन

Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का क्वाड-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है, जो इसे स्क्रैच और गिरने से बचाने में मदद करती है। इसका कर्व्ड डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है।

6/7

कैमरा सेटअप

Motorola Edge 60 Pro में फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। मुख्य कैमरा 50MP Sony LYT 700C सेंसर के साथ आता है। इसके साथ 50MP का वाइड एंगल और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो हाई-डिटेल और साफ तस्वीरें लेने में मदद करता है। कैमरा फीचर्स में नाइट मोड, HDR, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और OIS सपोर्ट शामिल है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटो मिलती है और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान झटके कम दिखते हैं।

7/7

Motorola Edge 60 Pro की बैटरी और मजबूती

Motorola Edge 60 Pro में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।चार्जिंग के लिए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो जाता है। साथ ही 15W वायरलेस चार्जिंग भी मौजूद है। फोन को MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा IP68 और IP69 वॉटर व डस्ट रेजिस्टेंस भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।