अलर्ट! आज 1 अप्रैल से ₹2500 महंगा हुआ OnePlus का 7400mAh बैटरी, DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी वाला पावरफुल AI फोन Big Alert OnePlus 15R Price hiked by 2500 rupees from 1st April check new rates of all variant, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

अलर्ट! आज 1 अप्रैल से ₹2500 महंगा हुआ OnePlus का 7400mAh बैटरी, DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी वाला पावरफुल AI फोन

OnePlus 15R की कीमत में 1 अप्रैल 2026 से 2,500 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। जानें फोन की नई कीमतें और क्यों ये फोन खरीदना बेस्ट है:

Wed, 1 April 2026 04:09 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
अलर्ट! आज 1 अप्रैल से ₹2500 महंगा हुआ OnePlus का 7400mAh बैटरी, DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी वाला पावरफुल AI फोन

OnePlus 15R Price Hike: वनप्लस यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन OnePlus 15R की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं, जिससे फोन खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को झटका लग सकता है। बता दें कि OnePlus 15R को दिसंबर 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था। यह फोन कंपनी का लेटेस्ट परफॉर्मेंस-फोकस्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसे खास तौर पर गेमिंग और पावर यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। लॉन्च के समय इस फोन की शुरुआती कीमत 47,999 रुपए रखी गई थी, लेकिन अब फोन की कीमत वनप्लस की ऑफिशियल साईट वनप्लस.इन पर इसकी कीमत 2500 रुपए बढ़ गयी है।

OnePlus 15R की नई कीमत

OnePlus 15R भारत में दो वेरिएंट में आता है। पहले 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपए थी, जो अब बढ़कर 50,499 रुपए हो गई है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट पहले 52,999 रुपए में मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत 55,499 रुपए कर दी गई है। यानी दोनों वेरिएंट पर सीधा 2,500 रुपए का इजाफा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Iran War का असर! 2.5 लाख लोगों ने लिया PNG, सिर्फ 2 मिनट में ऐसे करें अप्लाई

OnePlus 15R की बड़ी खासियतें

1. OnePlus 15R को खासतौर पर हाई परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए इसमें Cryo-Velocity Cooling System दिया गया है, जिसमें बड़ा वेपर चैंबर शामिल है।

2. इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz तक की एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड

3. डिजाइन की बात करें तो फोन में आगे की तरफ Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, मेटल फ्रेम और ग्लास बैक दिया गया है। साथ ही इसे IP66, IP68 और IP69K जैसे हाई लेवल डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।

4. बैटरी के मामले में OnePlus 15R काफी पावरफुल है। इसमें 7400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के किसी भी फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है। चार्जिंग के लिए इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन करीब 53 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।

5. फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का Sony IMX906 मेन सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू कवर करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

6. OnePlus 15R OxygenOS 16.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।कंपनी ने इस फोन के लिए 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसके अलावा इसमें AI Perfect Shot, AI Scan और AI VoiceScribe जैसे स्मार्ट AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा; जानें कैसे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।