1/7ईरान युद्ध की वजह से LPG सिलेंडर की सप्लाई में कमी आई है और साथ ही सिलेंडर महंगा भी हो गया है। जिसके चलते अब लोग तेजी से PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, PNG कनेक्शन की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और अब यह आंकड़ा करीब 2.5 लाख तक पहुंच चुका है। खास बात यह है कि अब आप घर बैठे ही कुछ आसान स्टेप्स में PNG कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सरकार ने लोगों से PNG पर शिफ्ट की अपील की है। गैस मंत्रालय ने मंगलवार को कहा है कि नए PNG कनेक्शन को 24 घंटों के अंदर ही मंजूरी दे दी जाए। सरकार ने राज्यों से पीएनजी (PNG) से संबंधित नई अनुमतियों को 24 घंटे के भीतर मंजूरी देने के लिए कहा है।

Step 1: सबसे पहले अपने शहर की गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाएं। Step 2: इसके बाद “Apply for PNG Connection” का विकल्प चुनें। Step 3:अब अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें। Step 4: इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। Step 5: अंत में आवेदन सबमिट करें और वेरिफिकेशन का इंतजार करें।

अगर आप MGL के जरिए PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और डोमेस्टिक PNG रजिस्ट्रेशन फॉर्म खोलें। यहां आपको अपना पिनकोड डालना होगा, जिसके बाद आपके एरिया की डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी। इसके बाद अपनी बिल्डिंग का नाम चुनें, फिर फ्लैट नंबर और बाकी जरूरी जानकारी भरें। साथ ही PAN, Aadhaar, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही-सही दर्ज करें। सारी जानकारी भरने के बाद आखिर में Submit बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन पूरा कर दें।

IGL से कनेक्शन लेने के लिए आपको उनकी वेबसाइट www.iglonline.net/newConnection पर जाकर नया कनेक्शन सेक्शन खोलना होगा। वहां ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपकी पर्सनल और एड्रेस डिटेल मांगी जाएगी। इसके बाद जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और अपनी सुविधा के अनुसार इंस्टॉलेशन की तारीख चुन लें। आखिर में पेमेंट करके आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

GAIL के जरिए PNG कनेक्शन लेने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और चेक करें कि आपके इलाके में कौन सा डिस्ट्रीब्यूटर सर्विस दे रहा है। इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरें, जिसमें अपनी पर्सनल जानकारी और एड्रेस सही तरीके से डालें। अब ID प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जैसे जरूरी डॉक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। फिर अपनी सुविधा के हिसाब से इंस्टॉलेशन की तारीख चुनें और आवेदन पूरा कर दें।

PNG कनेक्शन के कई फायदे हैं, जिसकी वजह से यह तेजी से पॉपुलर हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें गैस खत्म होने का झंझट नहीं रहता, क्योंकि सप्लाई लगातार मिलती रहती है। इसके अलावा, इसमें आपको उतना ही बिल देना होता है जितनी गैस आप इस्तेमाल करते हैं, जिससे खर्च कंट्रोल में रहता है। सुरक्षा के मामले में भी PNG बेहतर माना जाता है। इसकी गैस हवा से हल्की होती है, इसलिए लीकेज होने पर यह जल्दी फैल जाती है और खतरा कम हो जाता है।
