आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड, देखें लिस्ट; घर बैठे ऐसे करें अप्लाई Important PAN Card Rules changing from 1 april 2026 these documents is mandatory for PAN application check full list, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड, देखें लिस्ट; घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड बनवाने के नियम बदलने जा रहे हैं। अब सिर्फ Aadhaar से आवेदन नहीं होगा, बल्कि कई अतिरिक्त दस्तावेज देने होंगे। देखें जरूरी डॉक्यूमेंट की पूरी लिस्ट:

Wed, 1 April 2026 10:52 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड, देखें लिस्ट; घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब तक PAN कार्ड बनवाना काफी आसान हो गया था, क्योंकि सिर्फ Aadhaar के जरिए भी आवेदन किया जा सकता था। लेकिन अब यह सुविधा खत्म होने वाली है। नए नियम लागू होने के बाद आपको Aadhaar के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज भी देने होंगे। यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है ताकि PAN जारी करने के प्रोसेस को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सके। इससे फर्जीवाड़े और गलत जानकारी के मामलों को कम करने में मदद मिलेगी। अगर आप बिना झंझट के PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपके पास 31 मार्च 2026 तक का समय है।

क्या बदल रहा है PAN कार्ड में

नए नियमों के अनुसार, अब PAN कार्ड के लिए सिर्फ Aadhaar देना काफी नहीं होगा।पहले Aadhaar के जरिए e-KYC करके आसानी से PAN बन जाता था, लेकिन अब अतिरिक्त दस्तावेज देना जरूरी होगा। इस बदलाव का मकसद सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित बनाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसानों के लिए बड़ी राहत! अब 6000 रुपए पाने के लिए बिना OTP ऐसे करें e-KYC

1 अप्रैल से PAN कार्ड बनवाने के लिए चाहिए होंगे ये डाक्यूमेंट्स

1 अप्रैल 2026 के बाद PAN कार्ड बनवाने के लिए आपको पहचान और जन्म तिथि से जुड़े दस्तावेज देने होंगे।

- जन्म प्रमाणपत्र

- 10वीं की मार्कशीट

- पासपोर्ट

- ड्राइविंग लाइसेंस

- वोटर आईडी

यानी अब सिर्फ Aadhaar दिखाकर काम नहीं चलेगा।

PAN कार्ड से जुड़े ये बदलाव भी होंगे

नए नियमों के अनुसार PAN से जुड़ी जानकारी Aadhaar के अनुसार ही मानी जाएगी। इसलिए आपका नाम, जन्म तिथि और अन्य जानकारी Aadhaar में सही होना जरूरी है। अगर जानकारी मैच नहीं हुई, तो आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ध्यान दें! Aadhaar लिंक नहीं किया तो नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, ऐसे करें Link

अब ऐसे करना होगा PAN कार्ड के लिए अप्लाई

1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड के लिए अप्लाई करना सख्त हो जाएगा, लेकिन सही जानकारी होने पर इसे आसानी से पूरा किया जा सकता है। अब आपको सिर्फ Aadhaar पर निर्भर नहीं रहना होगा, बल्कि कुछ जरूरी दस्तावेज भी साथ में देने होंगे। सबसे पहले आप Income Tax Department of India की आधिकारिक वेबसाइट या NSDL e-Governance (Protean) और UTI Infrastructure Technology and Services Limited (UTIITSL) के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको नया PAN आवेदन फॉर्म (Form 49A) भरना होगा। इसमें आपका नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और पता जैसी बेसिक जानकारी मांगी जाती है। इसके बाद आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फॉर्म भरने और डॉक्युमेंट अपलोड करने के बाद आपको आवेदन शुल्क ऑनलाइन पे करना होगा। इसके बाद आपका आवेदन वेरिफिकेशन के लिए जाएगा। कुछ मामलों में e-KYC या OTP वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है। अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते, तो ऑफलाइन तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको फॉर्म डाउनलोड करके भरना होगा और नजदीकी PAN सेवा केंद्र में जाकर सभी दस्तावेज जमा करने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म! अब 24 घंटे में मिलेगा PNG कनेक्शन, 31 मार्च तक छूट भी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।