खुशखबरी! अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा; ये है सबसे आसान तरीका EPFO 3.0 Update How to Withdraw PF Using UPI in Just Minutes check easiest process Step by Step Guide, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

खुशखबरी! अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा; ये है सबसे आसान तरीका

आज 1 अप्रैल से EPFO 3.0 के तहत अब PF पैसा UPI के जरिए निकालना बहुत आसान हो चुका है। EPFO के नए अपडेट के बाद आप मोबाइल से UPI के जरिए मिनटों में पैसा निकाल सकते हैं। जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस।

Wed, 1 April 2026 07:52 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
खुशखबरी! अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा; ये है सबसे आसान तरीका

1 अप्रैल से PF से जुड़ा बड़ा नियम बदल गया है। EPFO (Employee Provident Fund Organisation) से जुड़े करोड़ों लोगों के लिए 1 अप्रैल से बड़ी खबर सामने आई है। EPFO 3.0 के तहत अब PF (Provident Fund) का पैसा निकालने का तरीका पूरी तरह बदल गया है। सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अब यूजर्स को अपना PF पैसा UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में मिल सकता है।

अब तक PF निकालने के लिए लंबे ऑनलाइन प्रोसेस से गुजरना पड़ता था, जिसमें क्लेम फाइल करना, अप्रूवल का इंतजार करना और कई बार हफ्तों तक पैसे का इंतजार करना शामिल था। इस नए सिस्टम में क्लेम प्रोसेस को आसान बनाने, ऑटो अप्रूवल बढ़ाने और पेमेंट को फास्ट करने पर फोकस किया गया है।

UPI के जरिए PF का पैसा कैसे निकालें (Step By Step Process)

Step 1: इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में EPFO पोर्टल या Umang ऐप खोलें।

Step 2: अब “UPI से PF निकालें” (UPI Withdrawal) का ऑप्शन चुनें और जितनी रकम निकालनी है, वह दर्ज करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड

Step 3: इसके बाद अपनी रिक्वेस्ट को कन्फर्म करने के लिए UPI PIN डालें।

Step 4: जैसे ही पैसा आपके बैंक खाते में आ जाए, आप किसी भी UPI सपोर्ट करने वाले ATM से कैश निकाल सकते हैं।

Step 5: ATM स्क्रीन पर “QR Cash” का ऑप्शन चुनें।

Step 6: अब स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें और अपना पैसा निकाल लें।

पहले और अब में क्या फर्क?

पहले PF निकालने के लिए: क्लेम फाइल करना पड़ता था, अप्रूवल में समय लगता था, पैसा आने में कई दिन या हफ्ते लग जाते थे।

अब नए सिस्टम के बाद: प्रोसेस डिजिटल और फास्ट होगी, UPI से इंस्टेंट ट्रांसफर संभव होगा, पेपरवर्क कम हो जाएगा। यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जिन्हें तुरंत पैसे की जरूरत होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़ा अलर्ट! PAN और Aadhaar में नाम अलग हुआ तो जल्द बंद हो जाएगा पैन

UPI से PF निकालने के लिए जरूर ध्यान रखें ये बातें

इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी होना बेहद जरूरी है। सबसे पहले आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए और आपका PF अकाउंट Aadhaar से लिंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपका मोबाइल नंबर Aadhaar और UPI ऐप दोनों से जुड़ा होना चाहिए। वहीं बैंक की KYC पूरी तरह अपडेट होनी चाहिए और उसे आपके एम्प्लॉयर द्वारा वेरिफाई किया गया होना भी जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aadhaar फ्रॉड से बचना है तो QR कोड स्कैन कर सेकंडों में करें असली-नकली की पहचान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।