बड़ा मौका! सिर्फ ₹5,999 में खरीदें 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला AI+ फोन; आज 12 बजे से धड़ाधड़ बिकेगा फोन Best chance to buy 50MP camera 6000mAh battery phone at just 5999 rupees check Ai plus pulse first sale big offers, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

बड़ा मौका! सिर्फ ₹5,999 में खरीदें 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला AI+ फोन; आज 12 बजे से धड़ाधड़ बिकेगा फोन

अगर आप 6000 रुपए से भी कम में शानदार फोन खरीदना चाहते हैं तो Ai+ Pulse 2 बेस्ट ऑप्शन है। इस फोन की सेल आज दोपहर 11 मार्च से Flipkart पर शुरू होगी। Pulse 2 फोन में 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं।

Wed, 11 March 2026 09:21 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
बड़ा मौका! सिर्फ ₹5,999 में खरीदें 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला AI+ फोन; आज 12 बजे से धड़ाधड़ बिकेगा फोन

हाल ही में बजट सेगमेंट में लॉन्च हुए Ai+ Smartphone के Pulse 2 की पहली सेल अब इसकी सेल आज यानी 11 मार्च से दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होने वाली है। Pulse 2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP AI कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन है। इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और पहले दिन की सेल में इसे खास इंट्रोडक्टरी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यानी अगर आप सस्ते में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज 12 बजे से शुरू होने वाली Flipkart सेल में इस फोन पर नजर रखना फायदेमंद है। अगर आप सस्ते में फीचर-पैक स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। आइये आपको डिटेल में बताते हैं Pulse 2 की फर्स्ट सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स:

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लूट लो मौका! Flipkart Sale में बेहद सस्ते मिल रहे 24 से 65 इंच के TV

Pulse 2 की कीमत और फर्स्ट सेल ऑफर

Ai+ Smartphone ने Pulse 2 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। खास बात यह है कि फर्स्ट सेल इस फोन को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को फर्स्ट सेल में 5,999 रुपए में बेचा जाएगा। हालांकि लॉन्च ऑफर खत्म होने के बाद इसकी कीमत 7,499 रुपए हो जाएगी।

इसके अलावा 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फर्स्ट सेल में 7,999 रुपए में मिलेगा। बाद में इसकी कीमत 8,999 रुपए कर दी जाएगी। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! Aadhaar की इन 3 छोटी सी गलती से बंद हो सकता है बैंक अकाउंट; ऐसे करें ठीक

Ai+ Pulse 2 Smartphone के फीचर्स

Pulse 2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। कंपनी ने इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इतनी बड़ी बैटरी की मदद से यूजर्स पूरे दिन तक फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में 6.745 इंच की HD+ डिस्प्ले है। इसके साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और ऐप्स का इस्तेमाल काफी स्मूद होता है।

Pulse 2 में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में भी अच्छी फोटो क्लिक कर सकता है। इसके अलावा फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह कैमरा सेल्फी लेने और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और फोन में NxtQuantum OS प्रोसेसर है। कंपनी का कहना है कि यह सॉफ्टवेयर यूजर्स को स्मूद और ऑप्टिमाइज्ड एक्सपीरियंस देता है। इसका इंटरफेस भी काफी सिंपल रखा गया है, ताकि नए यूजर्स को फोन इस्तेमाल करने में ज्यादा परेशानी न हो। Pulse 2 को नया डिजाइन दिया गया है जिससे फोन हाथ में पकड़ने में आरामदायक महसूस होता है। यह स्मार्टफोन Green, Blue, Pink, Purple और Black जैसे पांच कलर में लॉन्च हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुपके से महंगे हुए Redmi के दो बेस्ट-सेलिंग 5G फोन, खरीदने से पहले जानें नई कीमत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।