Important Alert If you did 3 mistakes in Aadhaar card than your bank account can get freeze here is how to fix Alert! Aadhaar की इन 3 छोटी सी गलती से बंद हो सकता है बैंक अकाउंट; तुरंत ऐसे कर लें ठीक
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सAlert! Aadhaar की इन 3 छोटी सी गलती से बंद हो सकता है बैंक अकाउंट; तुरंत ऐसे कर लें ठीक

Alert! Aadhaar की इन 3 छोटी सी गलती से बंद हो सकता है बैंक अकाउंट; तुरंत ऐसे कर लें ठीक

अगर Aadhaar कार्ड में नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर से जुड़ी डिटेल्स गलत हैं तो इससे आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है। जानिए कैसे ठीक करें और क्यों ऐसा होता है ।

Himani GuptaTue, 10 March 2026 02:06 PM
1/6

Mistakes in Aadhaar Card Can Lead Bank Account Freeze 

Aadhaar कार्ड हर जरूरी काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का फायदा लेने तक, हर जगह Aadhaar की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि बैंक अकाउंट को Aadhaar से लिंक करना जरूरी है। लेकिन अगर आपके Aadhaar कार्ड में कोई गलती है तो आपका बैंक अकाउंट लिंक नहीं होगा और आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है। ऐसा कई मामलों में देखा गया है कि Aadhaar से जुड़ी गलत जानकारी की वजह से बैंक अकाउंट अस्थायी रूप से फ्रीज भी हो सकता है।

2/6

इन गलतियों को ठीक नहीं कराया गया तो

अगर Aadhaar में दी गई जानकारी बैंक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती, तो बैंक सुरक्षा के लिहाज से अकाउंट पर रोक लगा सकता है। इसलिए जरूरी है कि Aadhaar कार्ड में दी गई सभी जानकारी सही हो। खासकर नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी में गलती होने पर बैंकिंग सेवाओं में दिक्कत आ सकती है। अगर समय रहते इन गलतियों को ठीक नहीं कराया गया, तो पैसा निकालने, ट्रांसफर करने या अन्य बैंकिंग कामों में परेशानी हो सकती है।

3/6

1. नाम में गलती

Aadhaar कार्ड में सबसे आम गलती नाम से जुड़ी होती है। कई बार Aadhaar में नाम की स्पेलिंग गलत हो जाती है। अगर बैंक अकाउंट में दर्ज नाम और Aadhaar कार्ड का नाम मेल नहीं खाता, तो पहचान वेरिफिकेशन में समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में बैंक सुरक्षा कारणों से अकाउंट को अस्थायी रूप से फ्रीज कर सकता है। इसलिए अगर आपके Aadhaar में नाम की स्पेलिंग गलत है या बैंक रिकॉर्ड से अलग है, तो इसे जल्द से जल्द अपडेट कराना चाहिए।

4/6

2. जन्मतिथि में गलती

अगर Aadhaar में दर्ज जन्मतिथि बैंक के रिकॉर्ड से अलग है, तो KYC प्रक्रिया में दिक्कत आ सकती है। KYC प्रोसेस के दौरान बैंक आपकी पहचान की पुष्टि करता है। अगर जानकारी मेल नहीं खाती, तो बैंक अकाउंट को अस्थायी रूप से ब्लॉक या फ्रीज किया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि Aadhaar में जन्मतिथि सही हो और सभी दस्तावेजों में एक जैसी जानकारी हो।

5/6

3. मोबाइल नंबर अपडेट न होना

Aadhaar से जुड़े कई काम मोबाइल नंबर के जरिए ही होते हैं। OTP के जरिए पहचान की पुष्टि की जाती है। अगर Aadhaar में आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है या पुराना नंबर दर्ज है, तो कई ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा बैंक से जुड़े कुछ कामों में भी OTP की जरूरत पड़ती है। ऐसे में मोबाइल नंबर अपडेट न होने पर बैंकिंग सर्विस में रुकावट आ सकती है।

6/6

Aadhaar में जानकारी कैसे अपडेट करें

अगर आपके Aadhaar कार्ड में कोई गलती है, तो उसे ठीक करना काफी आसान है। इसके लिए आप दो तरीके अपना सकते हैं। कुछ जानकारी आप ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए Aadhaar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। अगर जानकारी ज्यादा महत्वपूर्ण है जैसे नाम या जन्मतिथि, तो आपको नजदीकी Aadhaar सेवा केंद्र जाना पड़ सकता है। वहां दस्तावेज दिखाकर सुधार कराया जा सकता है।