लूट लो मौका! Flipkart Sale में बेहद सस्ते मिल रहे 24 से 65 इंच तक के Smart TV, उमड़ रही भीड़ Kodak HD LED TVs at Unbeatable Discount During Flipkart Big Saving Days - Tech news hindi, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लूट लो मौका! Flipkart Sale में बेहद सस्ते मिल रहे 24 से 65 इंच तक के Smart TV, उमड़ रही भीड़

Kodak HD LED TVs को फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज के दौरान जबरदस्त छूट पर बेच जा रहा है। सेल 9 जून से अर्ली एक्सेस के साथ शुरू होगी और 14 जून 2023 तक जारी रहेगी। जानिए किस टीवी पर कितने की छूट:

Thu, 8 June 2023 12:30 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
लूट लो मौका! Flipkart Sale में बेहद सस्ते मिल रहे 24 से 65 इंच तक के Smart TV, उमड़ रही भीड़

सस्ते में खरीदना चाह रहे हैं धांसू फीचर्स वाला स्मार्ट टीवी तो कोडक लाया है आपके लिए बहेतरीन डील। Kodak HD LED TVs को फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज के दौरान बड़ी छूट पर बेच रहा है। कोडक अपने सीए पीआरओ और कोडक मैट्रिक्स क्यूएलईडी सीरीज पर आकर्षक डील्स की पेशकश कर रहा है। 

Flipkart Big Saving Days सेल 9 जून से अर्ली एक्सेस के साथ शुरू होगी और 14 जून 2023 तक जारी रहेगी। इसके सेल में आप मात्र 6,499 रुपये में स्मार्ट टीवी खरीद पाएंगे। इसके अलावा एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई लेनदेन पर 10% तक की तत्काल छूट दी जा रही है। आइए जानते हैं कि की फ्लिप्कार्ट सेल में कोडक के टीवी पर कितने का डिस्काउंट मिल रहा है: 

Kodak HD LED TVs की खासियत 
कोडक के टीवी Android 10 इंटरफ़ेस के साथ,  4K HDR10 डिस्प्ले, डॉल्बी डिजिटल प्लस और DTS TruSurround के साथ आते हैं। इसके अलावा, यूजर्स के पास यूएसबी 2.0, एचडीएमआई 3, एआरसी/सीईसी, और ब्लूटूथ v.5.0 जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शन होते हैं। CA PRO सीरीज़ में एक स्लीक और बेज़ेल-लेस स्क्रीन भी है, जो टेलीविज़न  की खूबसूरती बढ़ाती है। टीवी का आसान रिमोट कंट्रोल और बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट टेलीविजन में कई चीजों को नेविगेट करना आसान बनाता है। 

 दूसरी ओर, कोडक QLED टेलीविज़न 3 अलग-अलग आकारों- 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच में आते हैं जो Google TV प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। इसके अतिरिक्त, वे DTS TruSurround साउंड के साथ बेहतर साउंड, 1.1 बिलियन रंगों के साथ QLED 4K डिस्प्ले, Dolby Atmos, Dolby Vison, HDR 10+ के साथ 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।