चुपके से महंगे हो गए Redmi के दो बेस्ट-सेलिंग 5G फोन, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत
चीन की टेक कंपनी रेडमी ने Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G स्मार्टफोन की भारत में कीमत बढ़ा दी है। जानिए कितने रुपए बड़ी किस वैरिएंट की कीमत क्या अब भी ये खरीदने लायक हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

भारत में बजट 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों को ये खबर पढ़कर बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि Xiaomi के दो पॉपुलर फोन Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह दोनों स्मार्टफोन पहले ही बजट सेगमेंट में बेस्ट-सेलिंग है, लेकिन अब इन्हें खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Redmi 15 और Redmi 15C कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले, अच्छी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। यही वजह है कि ये फोन लॉन्च के बाद से काफी चर्चा में रहे। अगर आप भी इन दोनों में से किसी फोन को खरीदने की प्लानिंग बना रहे थे, तो नई कीमत जानना आपके लिए जरूरी है। आइए जानते हैं कि अब Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G किस कीमत में उपलब्ध हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G की नई कीमतें
पहले Redmi 15 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 16,499 रुपये कर दिया गया है। वहीं इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 16,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 17,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल की कीमत में करीब 500 से 1,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है।
वहीं Redmi 15C 5G की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये थी, जो अब बढ़कर 13,999 रुपये हो गई है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 13,499 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 14,999 रुपये कर दिया गया है। यानी इस फोन की कीमत में करीब 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
Redmi 15 5G फीचर्स
Redmi 15 5G के इस फोन में करीब 6.9 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 6GB और 8GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिससे दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीरें ली जा सकती हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi 15C 5G की खासियतें
Redmi 15C 5G में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मुख्य कैमरा मिलता है, जिससे अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें ली जा सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Midnight Black








