₹8999 का 5G फोन लाया Ai+ , फुल वॉटरप्रूफ, पीछे चमकने वाली LED लाइट्स भी; 6000mAh बैटरी भी ai+ nova 2 5g and nova 2 ultra 5g phone launched in india at starting price of rs 8999ai+ nova 2 series, ai+ nova 2 5g, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹8999 का 5G फोन लाया Ai+ , फुल वॉटरप्रूफ, पीछे चमकने वाली LED लाइट्स भी; 6000mAh बैटरी भी

Ai+ ने भारत में अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 5G लॉन्च कर दिया है। सीरीज में Nova 2 Ultra 5G फोन भी शामिल है। ये दोनों फोन 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ आते हैं। देखें अलग-अलग मॉडल की कीमत और खासियत

Thu, 9 April 2026 01:34 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
₹8999 का 5G फोन लाया Ai+ , फुल वॉटरप्रूफ, पीछे चमकने वाली LED लाइट्स भी; 6000mAh बैटरी भी

Ai+ ने भारतीय बाजार में लेटेस्ट Ai+ Nova 2 Series को लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 Ultra 5G और Ai+ Nova 2 5G फोन शामिल हैं। इन फोन्स के साथ कंपनी अपना फ्लिप-स्टाइल फोन Ai+ Nova Flip 5G को भी लॉन्च किया है। यहां हम आपको Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G के बारे में बता रहे हैं। ये दोनों स्मार्टफोन देश में फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ये फोन पांच अलग-अलग कलर्स में पेश किए गए हैं। नई Ai+ Nova 2 सीरीज में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सेल का है। इसके अलावा, इन दोनों नए स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

इतनी होगी Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G फोन की कीमत

Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G

भारत में Ai+ Nova 2 5G की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 8,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है। वहीं, कंपनी ने अभी तक 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह स्मार्टफोन भारत में 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (IST) से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ गया सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन, कीमत ₹30,000 से भी कम; कैमरा, बैटरी सब दमदार

दूसरी ओर, Ai+ Nova 2 Ultra 5G के बेस 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। हालांकि, यह प्रभावी कीमत है, जिसमें बैंक ऑफर, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने अभी तक 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। नया Nova 2 Ultra 5G भारत में 17 अप्रैल से दोपहर 12 बजे IST से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड जैसे कलर्स में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुरू हुई Vivo V70 FE की सेल, 200MP कैमरा पानी के अंदर भी करेगा फोटोग्राफी
Ai+ Nova 2 Series

चलिए एक नजर डालते हैं Ai+ Nova 2 Series की खासियत पर

फोन में दमदार कैमरा और बैटरी

दोनों स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। अल्ट्रा मॉडल 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, वहीं स्टैंडर्ड मॉडल 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो, अल्ट्रा मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें सोनी IMX752 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। दूसरी ओर, स्टैंडर्ड मॉडल में 50-मेगापिक्सेल का सिंगल रियर कैमरा है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 8-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है।

बड़ा डिस्प्ले और तगड़ा प्रोसेसर

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OnePlus Nord 6 की पहली सेल LIVE, ₹3000 सस्ता मिल रहा 9000mAh बैटरी वाला फोन

Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो Android 16 पर चलते हैं, जिसके ऊपर NxtQ OS दिया गया है। अल्ट्रा में 6.78-इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है, जो 144 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल में 6.745-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट देता है। अल्ट्रा मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट लगा है, जिसके साथ 8GB तक की LPDDR4x रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है।

दूसरी ओर, स्टैंडर्ड Nova 2 5G मॉडल में ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T8200 चिपसेट लगा है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है और इसके 2.3 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देने का दावा किया गया है। इस फोन में माली-G57 MP2 जीपीयू, 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज भी दिया गया है।

Nova 2 Ultra 5G कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को सपोर्ट करता है। वहीं, Ai+ Nova 2 5G में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। दोनों फोन धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।