आ गया देश का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन Ai+ Nova Flip 5G, कीमत ₹30,000 से भी कम; कैमरा, बैटरी सब दमदार
Ai+ ने भारत का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन Ai+ Nova Flip 5G लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये से भी कम है। फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP कैमरा है। फोन में 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4325mAh की बैटरी भी है।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें

Ai+ Nova Flip 5G Launched in India: Ai+ Nova 2 5G and Nova 2 Ultra 5G के साथ कंपनी ने मुड़ने वाला फोन Ai+ Nova Flip 5G भी लॉन्च किया है। कीमत के हिसाब से देखा जाए तो यह देश का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये से भी कम है। इस फ्लिप फोल्ड फोन में 6.9-इंच का एमोलेड मेन डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें 3.1 इंच की कवर स्क्रीन भी है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X चिपसेट से लैस है और एंड्रॉयड 15 पर चलता है। फोन में 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 32-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा और 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4325mAh की बैटरी भी है। चलिए डिटेल में बताते हैं कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ..
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
इतनी है Ai+ Nova Flip 5G की कीमत
भारत में Ai+ Nova Flip 5G की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये है। यह ग्लेशियर व्हाइट कलर में आता है और देश में Flipkart के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन मई में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, फिलहाल कंपनी ने सटीक सेल डेट नहीं बताई है।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
Ai+ Nova Flip 5G की खासियत

नए Ai+ Nova Flip 5G में 6.9-इंच का एमोलेड इनर डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2790x1188 पिक्सेल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पिक्सेल डेंसिटी 443 पीपीआई है। यह 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को कवर करता है और 10-बिट कलर डेप्थ देता है। फोन में 3.1-इंच की कवर स्क्रीन भी है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट से लैस है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 256GB uMCP 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android 15 पर चलता है, जो NxtQ OS पर बेस्ड है।
फोटोग्राफी के लिए, नए Ai+ Nova Flip 5G स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है जो 10x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है, और इसके साथ पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। कहा जा रहा है कि यह क्लैमशेल फोल्डेबल फोन 'होवर मोड' या आंशिक रूप से मुड़ी हुई स्थिति में इस्तेमाल किए जाने पर भी साफ तस्वीरें खींचता है। सामने की तरफ, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है।
नोवा फ्लिप 5G में 4,325mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ PD3.0 और PPS स्टैंडर्ड को भी सपोर्ट करती है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में डुअल 5G सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ, एनएफसी, OTG, L1 और L5 बैंड्स के साथ जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें हॉल सेंसर, जायरोस्कोप और सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे सेंसर्स दिए गए हैं। 193 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई फोल्ड करने पर 7.2mm हो जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Midnight






