1/6OnePlus Nord 6 की पहली सेल शुरू हो गई है। भारत में इसकी कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये है। यह Fresh Mint, Pitch Black और Quick Silver कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर (पूरा पेमेंट करने पर) 2,000 रुपये की छूट पा सकते हैं, और Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर (EMI ट्रांजैक्शन पर) 3,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। इस छूट के बाद, 8GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 35,999 रुपये और 12GB वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये हो जाएगी।

OnePlus Nord 6 में 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K (1272x2772 पिक्सेल), पिक्सेल डेंसिटी 450 पीपीआई, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.5 प्रतिशत और क्रिस्टल गार्ड प्रोटेक्शन है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है। फोन लाइफटाइम स्कीन वारंटी के साथ आता है।

OnePlus Nord 6 स्मैपड्रैन 8s जेन 4 प्रोसेसर और एड्रेनो 825 जीपीयू पर चलता है। इसमें 12GB तक की LPDDR5X रैम और 256GB तक की यूएसएस 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। हीट मैनेजमेंट के लिए फोन में 33,147mm² का हीट डिसिपेशन एरिया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है, और इसे चार बड़े एंड्रॉयड ओएस अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

OnePlus Nord 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-600 CMOS सेंसर है, जिसमें OIS और EIS, f/1.8 अपर्चर और PDAF की सुविधा है। साथ में 8-मेगापिक्सेल का OmniVision OV08F अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 112 डिग्री है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, 32-मेगापिक्सेल का कैमरा है। इसमें OReality Audio के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं।

OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। दावा है कि फुल चार्ज में फोन 26.9 घंटे तक का यूट्यूब प्लेबैक टाइम दे सकता है। नॉर्मल यूज में फोन ढाई दिन चल सकता है।

OnePlus Nord 6 में एक 'Plus Key' दी गई है, जिसका इस्तेमाल करके आप स्क्रीन पर मौजूद किसी भी कंटेंट को 'Mind Space' में जोड़ सकते हैं। OnePlus Nord 6 धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग के साथ आता है। 217 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.5mm है। मजबूती के लिए, फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी बिल्ड के साथ आता है। सेफ्टी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
