शुरू हुई Vivo V70 FE की सेल, 200MP कैमरा पानी के अंदर भी करेगा फोटोग्राफी, ₹4100 की छूट
200MP कैमरा वाले Vivo V70 FE 5G की पहली सेल शुरू हो चुकी है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर ग्राहक इसे 4100 रुपये तक कम में खरीदा सकते हैं। फोन में 7000mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले भी है। कितनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत और क्या है इसमें खास, चलिए डिटेल में बताते हैं…
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

Vivo V70 FE Sale live: DSLR जैसी तस्वीरें लेने के लिए दमदार कैमरे वाला फोन तलाश रहे हैं, तो वीवो का नया फोन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। हम बात कर रहे हैं Vivo V70 FE की, जिसे पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। आज हम इसकी बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज (यानी 9 अप्रैल) से फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी इस फोन की बड़ी खासियतों में से एक हैं। इस फोन में 200 मेगापिक्सेल का दमदार रियर कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी भी है। इतना ही नहीं, फोन में दमदार डिस्प्ले और तेजजर्रार प्रोसेसर भी है। यह फोन छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स के लिए एलिजिबल है। चलिए डिटेल में जानते हैं फोन की कीमत, ऑफर और खासियत पर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo V70 FE: कीमत और लॉन्च ऑफर की डिटेल
भारत में Vivo V70 FE की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये है। इसके, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। इसे मॉनसून ब्लू और नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल फिनिश में खरीदा जा सकता है। यह देश में Amazon, Flipkart और Vivo India की वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ग्राहक Axis, Kotak, HDFC और SBI के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 4,100 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। यही ऑफर Paytm UPI पेमेंट्स पर भी उपलब्ध है। जो लोग वीवो फोन की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकाना चाहते, वे 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। फोन के साथ मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स में V-Shield स्क्रीन प्रोटेक्शन पर 40 प्रतिशत तक की छूट, 399 रुपये में बायबैक का विकल्प और Jio के जरिए 18 महीने के लिए 2,000GB क्लाउड स्टोरेज शामिल हैं।
चलिए अब नजर डालते हैं Vivo V70 FE की खासियत पर
दमदार कैमरा, पानी के अंदर करेगा फोटोग्राफी
Vivo V70 FE में 200-मेगापिक्सेल का 1/1.56-इंच का मेन सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.88 है और इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी है। इसके साथ ही, इसमें 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है, जिसका अपर्चर f/2.2 है, 120-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू है और इसमें ऑरा लाइट का सपोर्ट भी मिलता है। सेल्फी के लिए, फोन में 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। इस फोन में AI मैजिक वेदर, AI मैजिक लैंडस्केप और AI फोर-सीजन पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही इसमें AI-पावर्ड 30x सुपर जूम भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन पानी के अंदर भी फोटोग्राफी कर सकता है।
फोन में लंबी चलने वाली बैटरी भी
Vivo V70 FE में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह 60 मिनट में 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि 16 घंटे तक लगातार इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी बैटरी 14 प्रतिशत तक बची रहती है।
तगड़ा डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर
Vivo V70 FE फोन 6.83-इंच का OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें HDR10+ सर्टिफिकेशन भी है। इस फोन में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट लगा है, जिसके साथ 12GB तक की LPDDR5 रैम और 512GB तक की UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 के साथ आता है, जिसमें फ्रंट कैमरे के चारों ओर Origin Island फीचर शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह फोन छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है।
अंधेरे में चमकेगा रियर पैनल
इसमें Darkness Glow Technology का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे बैक पैनल UV लाइट या सूरज की रोशनी के संपर्क में आने के बाद कम रोशनी में हल्की चमक देता है।
फुल वॉटरप्रूफ और दमदार साउंड
धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। वीवो ने V70 FE मॉडल में गेमिंग हाइपरसेंसर ऑडियो के साथ सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स दिए हैं। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, बेईडू, ग्लोनैस, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। लगभग 200 ग्राम वजनी इस फोन का मोटाई 7.59 एमएम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


8GB/12GB/16GB RAM




