अब Aadhaar बनवाना और डिटेल अपडेट कराना हुआ आसान, Google Maps पर दिखेंगे Verified सेंटर, फटाफट होगा काम
अब Aadhaar सेंटर ढूंढना हुआ बहुत आसान, UIDAI ने Google के साथ साझेदारी की है ताकि वेरीफाईड आधार सेंटर को गूगल मैप्स पर दिखाया जा सके और लोग आसानी से सेंटर पहुंचकर अपना जरूरी काम कर सकें।

आधार कार्ड (Aadhaar Card) से जुड़ी सेवाओं को आसान और तेज बनाने के लिए UIDAI ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब नागरिक अपने सबसे नज़दीकी वेरीफाईड Aadhaar सेंटर को सीधे Google Maps पर सर्च सकेंगे। इससे लोग आसानी से आधार सेंटर पर पहुंच जाएंगे। पहले लोगों को कई बार गलत या फर्जी आधार सेवाओं के चक्कर में भटकना पड़ता था। यह सुविधा UIDAI-Google के नई साझेदारी के तहत शुरू की और आने वाले महीनों में सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होगी।
इस पहल का मकसद यह है कि Aadhaar Enrollment और Update जैसे महत्वपूर्ण पहचान सेवाओं तक पहुंच आसान बनना है। Google Maps पर अब अधिकृत Aadhaar केंद्रों की स्थिति, सर्विस क्या होगी (जैसे वयस्क या बच्चे का पंजीकरण, मोबाइल/पता अपडेट), सेंटर के खुलने और बंद होने का समय सब जानकारी आसानी से दिखाई जाएगी। इससे न सिर्फ सुविधा बढ़ेगी बल्कि गलत जानकारी से बचने में भी मदद मिलेगी। UIDAI CEO भुवनेश कुमार के अनुसार यह कदम Aadhaar धारकों के जीवन को और भी सरल और पारदर्शी बनाएगा।
60,000 से ज्यादा Aadhaar सेंटर की डिटेल्स
यह सुविधा UIDAI द्वारा मान्यता प्राप्त 60,000 से अधिक Aadhaar केंद्रों को कवर करेगी, जिसमें राज्य-स्तर के Aadhaar Seva Kendras (ASKs) भी शामिल हैं। यूजर आसानी से यह भी जान पाएंगे कि किस केंद्र पर पंजीकरण, बच्चों का Enrolment, सिर्फ मोबाइल/पता अपडेट जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।
Maps पर क्या-क्या जानकारी दिखेगी
Google Maps पर Aadhaar केंद्र सर्च करते समय अब आपको सिर्फ पता ही नहीं मिलेगा, बल्कि: उस केंद्र में कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं, ओपरेटिंग टाइमिंग, Accessibility फीचर्स, जैसे दिव्यांग-मित्र सुविधाएं, पार्किंग सुविधा जैसी जानकारी भी दिखाई जाएगी। इससे नागरिक पहले से बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं कि उन्हें कहां जाना चाहिए और किस केंद्र से उनकी समस्या जल्दी हल हो सकती है।
उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति सिर्फ अपना मोबाइल नंबर आधार में अपडेट करना चाहता है, तो वह सीधे ऐसे केंद्रों को फ़िल्टर कर सकता है जहां मोबाइल अपडेट सेवा उपलब्ध है। इसी तरह बच्चे के आधार पंजीकरण के लिए अलग केंद्र चुनना भी आसान हो जाएगा।
यह सुविधा क्यों थी जरूरी
अक्सर लोग आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए केंद्रों को ढूंढते समय भ्रम का सामना करते हैं कई बार वे अनधिकृत एजेंट या गलत जानकारी वाले स्थानों तक पहुँच जाते हैं। इससे न सिर्फ समय बर्बाद होता है, बल्कि पैसा और मेहनत भी ज्यादा लगती है। इस नई सुविधा के आने से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन