Attention rail passengers general ticket UTS app is shutting down from 1st March now book tickets Railone app how to use रेल यात्री ध्यान दें! 1 मार्च से UTS App से नहीं कर पाएंगे जनरल टिकट बुक, बदल रहा बड़ा रूल
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सरेल यात्री ध्यान दें! 1 मार्च से UTS App से नहीं कर पाएंगे जनरल टिकट बुक, बदल रहा बड़ा रूल

रेल यात्री ध्यान दें! 1 मार्च से UTS App से नहीं कर पाएंगे जनरल टिकट बुक, बदल रहा बड़ा रूल

1 मार्च से रेलवे जनरल टिकट बुकिंग से जुड़ा एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे UTS ऐप को बंद कर रहा है। अब इसकी जगह RailOne ऐप काम करेगा। अब टिकट बुकिंग, PNR चेक, ट्रेन ट्रैकिंग और शिकायत जैसी सभी सुविधाएं RailOne ऐप में मिलेंगी। 

Himani GuptaThu, 26 Feb 2026 10:51 AM
1/6

Indian Railways To Shut Down UTS App from 1st March

अगर आप लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बहुत जरूरी है। Indian Railways ने जानकारी दी है कि वह UTS ऐप को 1 मार्च 2026 से पूरी तरह बंद कर रहा है। इसका मतलब साफ है इस तारीख के बाद न तो इस ऐप से टिकट बुक होगा और न ही कोई दूसरी सेवा मिलेगी। जानें क्या हो रहा ये बदलाव और अब आपके पास घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का क्या है ऑप्शन:

2/6

RailOne ऐप पर हो शिफ्ट

रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे समय रहते नए RailOne ऐप पर शिफ्ट हो जाएं, ताकि उनकी रोज की यात्रा में कोई रुकावट न आए। RailOne एक नया ऑल-इन-वन ऐप है, जिसमें टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप पहले UTS या IRCTC ऐप इस्तेमाल करते थे, तो आपको नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपका पुराना यूजरनेम और पासवर्ड RailOne में भी काम करेगा।

3/6

क्यों बंद हो रहा है UTS on Mobile ऐप

रेलवे अपनी डिजिटल सेवाओं को लगातार बेहतर बना रहा है। UTS on Mobile ऐप कई सालों से अनरिजर्व्ड टिकट के लिए इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन अब अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत खत्म की जा रही है। रेलवे चाहता है कि यात्रियों को एक ही ऐप में सारी सुविधाएं मिलें, ताकि कंफ्यूजन कम हो और प्रक्रिया आसान बने। इसी वजह से UTS ऐप को बंद कर RailOne लॉन्च किया जा रहा है।

4/6

RailOne ऐप क्या है और इस ऐप में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

RailOne रेलवे की नई डिजिटल पहल है। इस ऐप के जरिए यात्री अनरिजर्व्ड टिकट बुक कर सकते हैं, रिजर्व्ड टिकट से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं, यात्रा की योजना बना सकते हैं और ट्रेन से जुड़ी कई जरूरी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। यानी अब टिकट बुकिंग के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। सब कुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।

5/6

कब बंद होगा UTS ऐप

रेलवे के अनुसार UTS on Mobile ऐप 1 मार्च 2026 से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद यह ऐप काम नहीं करेगा। टिकट बुकिंग के लिए सिर्फ RailOne ऐप ही इस्तेमाल करना होगा। इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि आखिरी समय तक इंतजार न करें और पहले ही नए ऐप पर शिफ्ट हो जाएं। अगर आपके UTS ऐप में R-Wallet में पैसा पड़ा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। रेलवे के अनुसार आपका बैलेंस सुरक्षित रहेगा और RailOne ऐप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

6/6

ऐसे डाउनलोड करें RailOne ऐप

RailOne ऐप डाउनलोड करना बहुत आसान है। Android यूजर्स Google Play Store पर जाकर ऐप सर्च कर सकते हैं, जबकि iPhone यूजर्स Apple App Store से इसे इंस्टॉल कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें, जरूरी जानकारी भरें और फिर आराम से टिकट बुकिंग शुरू करें।