1/5अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज से परेशान हो चुके हैं और चाहते हैं कि एक बार रिचार्ज करके पूरे साल आराम से फोन चला सकें, तो होली के मौके पर BSNL आपके लिए एक शानदार एनुअल प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 2799 रुपये है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने इस प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो रोज ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी चाहते हैं।

इस प्लान में रोज 3GB हाई-स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी वैलिडिटी पूरे 365 दिनों की है। यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद सालभर आपको दोबारा रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

BSNL के 2799 रुपये वाले इस सालाना प्लान में रोज 3GB डेटा दिया जाता है। इसका मतलब है कि आप हर दिन सोशल मीडिया चला सकते हैं, यूट्यूब देख सकते हैं, ऑनलाइन मीटिंग कर सकते हैं और गेमिंग भी कर सकते हैं। 3GB डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम हो सकती है, लेकिन इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होता। प्लान में टोटल 1095GB डेटा मिलता है।

इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यानी लोकल और एसटीडी कॉल के लिए अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा रोज 100 SMS भी मिलते हैं, जो बैंकिंग अलर्ट, OTP या पर्सनल मैसेज के लिए काफी हैं।

बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 72 दिन की लंबी वैलिडिटी दी जा रही है, ये प्लान सबसे सस्ता है। इसमें न सिर्फ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बल्कि हर दिन हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS/दिन भी शामिल है। बीएसएनएल के इस प्लान में हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यानी पूरे प्लान की अवधि में करीब 144GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
