OTT Watch: हर फैमिली वाले को देखनी चाहिए साउथ की ये टॉप रेटेड फिल्म; IMDb 8.7, जानें क्या है खास
थ्रिल, हॉरर, सस्पेंस और बॉलीवुड मसाला से अलग परिवार के साथ सुकून से कुछ देखना, जो कि सिंपल हो और दिल को छुए तो घर पर बैठकर यहां सजेस्ट की गई फिल्म देख सकते हैं। यह फिल्म आईएमडीबी की टॉप रेटेड मूवीज में से एक है।

टेक्नॉलजी ने जहां दूर बैठे लोगों को हमारे पास ला दिया है वहीं एक साथ रह रहे लोगों में दूरियां भी पैदा की हैं। कुछ-कुछ इसी थीम पर इस फिल्म की कहानी है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। अगर आप मार-धाड़, थ्रिलर, हॉरर, रोमांस इन सबसे अलग कुछ दिल छूने वाला देखना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया सजेशन है। खासकर अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन हैं तो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी। इस फिल्म की आईएमडीबी 8.7 है जिस पर 20 हजार लोगों के वोट्स हैं। यह आईएमडीबी की टॉप रेटेड फिल्मों में 6वें नंबर पर है। चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में।
#Home: दिल छूने वाली कहानी
हम बात कर रहे हैं #Home की। टेक्नॉलजी के शोर में दिल को छू लेने वाली एक सिंपल कहानी है। मलयालम फिल्में अपनी कसी हुई और अलग तरह की कहानी के लिए जानी जाती हैं। यह मलयालम की एक वैसी ही बेहतरीन फिल्म है जिसे हिंदी भाषा में देखा जा सकता है। यह एक ऐसी कहानी है जो किसी विदेश की लोकेशन या आउटडोर नहीं बल्कि ड्राइंगरूम के अंदर की कहानी है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म का सेंट्रल कैरेक्टर है ओलिवर ट्विस्ट उर्फ इंद्रंस। वह एक सीधा-साधा पिता है जो टेक्नॉलजी से अनजान है। उसका बड़ा बेटा थॉमस एक फिल्म डायरेक्टर है। ओलिवर अपने बेटों के साथ समय बिताना चाहता है, उनसे जुड़ना चाहता है लेकिन वे सारा समय फोन पर बिताते हैं, जैसा कि आजकल हर कोई करता रहता है। ओलिवर सोचता है कि बेटों से जुड़ने और उनकी नजर में अपडेटेड रहने के लिए उसे भी स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखना चाहिए। ओलिवर की ये कोशिश कामयाब हो पाएगी, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी चाहिए।
फिल्म की यूएसपी
फिल्म का कोई भी किरदार विलेन नहीं है। यहां सही गलत का क्लैश नहीं बल्कि जनरेशन गैप को खूबसूरती से दिखाया गया है। आप इस फिल्म को परिवार के साथ देख सकते हैं। यह आपको हंसाएगी और रुलाएगी भी।
ओलिवर की एक्टिंग
ओलिवर ने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया है जिसकी आंखों में मासूमियत और अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत दिखती है। उनकी परफॉरमेंस आपके चेहरे पर स्माइल लाएगी और लास्ट तक इमोशनल भी कर देगी।
क्यों देखें?
अगर आप हर वक्त अपनी और अपने फोन की दुनिया में रहते हैं तो सेल्फ रियलाइजेशन कराएगी कि पेरेंट्स को भी वक्त देना चाहिए। यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन