thriller movie suggestion manoj Bajpayee short film kriti is mind boggling youtube 20million plus views watch for free थ्रिल के शौकीन हैं तो मिस ना करें ये शॉर्ट फिल्म, 19 मिनट में हिल जाएंगे दिमाग के तार, 20+ मिलियन व्यूज, Web-series Hindi News - Hindustan
More

थ्रिल के शौकीन हैं तो मिस ना करें ये शॉर्ट फिल्म, 19 मिनट में हिल जाएंगे दिमाग के तार, 20+ मिलियन व्यूज

शॉर्ट फिल्म और थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो यहां आपके लिए एक धांसू सजेशन है। यह फिल्म आप खुद देखने के बाद अपने दोस्तों को सजेस्ट किए बिना नहीं रह पाएंगे। समझने के लिए तेज दिमाग चाहिए।

Wed, 28 Jan 2026 03:47 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
थ्रिल के शौकीन हैं तो मिस ना करें ये शॉर्ट फिल्म, 19 मिनट में हिल जाएंगे दिमाग के तार, 20+ मिलियन व्यूज

शॉर्ट मूवी सीरीज में आज आपके लिए एक और इंट्रेस्टिंग सजेशन है। अगर आप मिस्ट्री, थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो मनोज बाजपेयी की एक मिस्ट्री-थ्रिलर है, वो आपको जरूर देखनी चाहिए। इस मूवी का नाम है कृति। साल 2016 में आई इस शॉर्ट फिल्म को यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो यह 7.2 है। फिल्म में राधिका आप्टे और नेहा शर्मा भी हैं।

जब सपन को होता है प्यार...

शॉर्ट फिल्म और साइकोलॉजिकल थ्रिलर टाइप फिल्में देखने का शौक है तो हो सकता है मनोज बाजपेयी की ये चर्चित फिल्म आपने देखी हो। अगर नहीं देखी तो फटाफट देख डालें और अपने दोस्तों को भी भेज दें। यह शॉर्ट फिल्म करीब 19 मिनट की है। मनोज बाजपेयी इसमें सपन के रोल में हैं। उन्हें एक लड़की से प्यार होता है जिसका नाम कृति है। सपन को लगता है कि यह लड़की असली नहीं उनकी कल्पना है जिसके लिए वह अपनी साइकियाट्रिस्ट डॉक्टर कल्पना से मदद लेते हैं। डॉक्टर कल्पना का रोल राधिका आप्टे ने निभाया है। सपन कल्पना के सामने साबित करने की कोशिश करता है कि जिस लड़की कृति से उसे प्यार हुआ है, वह असली है। कल्पना नहीं मानती और फिर कुछ ऐसा होता है जिसकी कल्पना देखने वालों ने नहीं की होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध संबंध पर बनी ये शॉर्ट फिल्म 14 मिनट का फुल टाइमपास, 15+ मिलियन व्यूज

कुछ हुए कन्फ्यूज तो कई को लगी शानदार

इंट्रेस्टिंग बात ये है कि कई लोग फिल्म देखकर कन्फ्यूज भी हो रहे हैं। यूट्यूब पर कई कमेंट्स हैं जिनमें लोगों ने फिल्म की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है, फिल्म बहुत इंट्रेस्टिंग है, मैं साइकोलॉजी का स्टूडेंड है और फिल्म ने कमाल कर दिया। एक ने लिखा है, मुझे लगता है कि कई लोग कन्फ्यूज हो गए, इसीलिए मुझे ये फिल्म पसंद आई। एक कमेंट है, क्या कहानी है भाई शानदार। कुछ लोग लिख रहे हैं कि शायद ये स्किट्सफ्रीनिया का लक्षण है। वहीं कुछ ने लिखा है कि इस टॉपिक पर पूरी फिल्म बननी चाहिए।

यहां क्लिक करके देखें फिल्म

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कम समय और मुफ्त में देखें ये 7 शॉर्ट फिल्में, झकझोर कर रख देंगे ट्विस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।