manoj Bajpayee ouch short movie gets more than 15million views on youtube funny take on extra martial affairs must watch अवैध संबंध पर बनी ये शॉर्ट फिल्म 14 मिनट का फुल टाइमपास, 15+ मिलियन व्यूज, Web-series Hindi News - Hindustan
More

अवैध संबंध पर बनी ये शॉर्ट फिल्म 14 मिनट का फुल टाइमपास, 15+ मिलियन व्यूज

शॉर्ट फिल्मों के शौकीन हैं तो मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग को मिस नहीं करना चाहिए। 14 मिनट की ये मूवी झटपट आपका मूड फ्रेश कर देगी। देखें एक फ्रस्ट्रेटेड इंसान जब अवैध संबंध के चक्कर में पड़ता है तो क्या होता है।

Tue, 27 Jan 2026 12:50 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
अवैध संबंध पर बनी ये शॉर्ट फिल्म 14 मिनट का फुल टाइमपास, 15+ मिलियन व्यूज

शॉर्ट फिल्में अक्सर एक डीप मैसेज देती हैं। कम समय में लंबे समय तक असर छोड़ने वाली बेहतरीन मूवीज देखने का शौक है तो आप मनोज बाजपेयी की यह फिल्म देख सकते हैं। यह शॉर्ट फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। मजेदार बात है कि यूट्यूब पर साल 2026 तक के कमेंट्स पड़े हैं, यानी लोग इसको आज भी देख रहे हैं। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। फिल्म का नाम है आउच। जानें क्या है इसकी स्टोरी।

कहानी में मजेदार ट्विस्ट

आउच फिल्म के डायरेक्टर और राइटर नीरज पांडे। उन्होंने अ वेड्नेस्डे और स्पेशल 26 जैसी बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्शन दिया है। शॉर्ट मूवीज की बात करें तो आउच को भी काफी तारीफ मिली है। आउच फिल्म में दो एक्टर्स हैं- मनोज बाजपेयी और पूजा चोपड़ा। फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर यानी अवैध संबंध पर सटायर है। इसका जॉनर ड्रामा-कॉमेडी है। फिल्म में मनोज बाजपेयी शादीशुदा मर्द विनय बने हैं। वह एक होटल में अपनी फीमेल फ्रेंड से मिलने जाते हैं, वह भी शादीशुदा हैं। दोनों का अफेयर है। मनोज अपनी बीवी से तलाक लेने का फैसला ले लेते हैं तभी कहानी में ट्विस्ट आ जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कम समय और मुफ्त में देखें ये 7 शॉर्ट फिल्में, झकझोर कर रख देंगे ट्विस्ट

मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग

यूट्यूब पर इस फिल्म को देखा जा सकता है। इसको 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मजेदार बात ये है कि 14 मिनट की ड्यूरेशन में मनोज बाजपेयी की ऐक्टिविटीज आपका दिमाग रिफ्रेश कर देंगी। उनको देखकर कई लोगों को फैमिली मैन के श्रीकांत तिवारी भी याद आ गए हैं। लोग लिख रहे हैं कि यह शख्स बस एक्सप्रेशंस से ही आपको हंसा सकता है। एक ने कमेंट किया है कि मनोज बाजपेयी ने इस सिचुएशन को बहुत फनी बना दिया। कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं कि 15 मिनट की ऐक्टिंग कई नेपोकिड्स पर भारी पड़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।