south movie which is known as baahubali of youtube bellamkonda Srinivas Jaya Janaki Nayaka Khoonkhar apx 1 billion views साउथ की इस फिल्म ने हिंदी दर्शकों के बीच मचाई तबाही; यूट्यूब पर मोस्ट वॉच्ड मूवी, बिलियन व्यूज
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसाउथ की इस फिल्म ने हिंदी दर्शकों के बीच मचाई तबाही; यूट्यूब पर मोस्ट वॉच्ड मूवी, बिलियन व्यूज

साउथ की इस फिल्म ने हिंदी दर्शकों के बीच मचाई तबाही; यूट्यूब पर मोस्ट वॉच्ड मूवी, बिलियन व्यूज

यूट्यूब पर कुछ धमाकेदार देखना चाहते हैं और साउथ सिनेमालवर हैं तो आपके लिए धांसू सजेशन है। इस फिल्म को यूट्यूब का बाहुबली कहा जाता है और इसके एक्टर को यूट्यूब का सुल्तान। इसे 1 बिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Kajal SharmaMon, 16 Feb 2026 10:02 PM
1/9

इस फिल्म ने यूट्यूब पर मचाई तबाही

साउथ इंडियन सिनेमा का जादू बीते कुछ साल से हिंदी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ओटीटी और थिएटर्स पर तो साउथ फिल्मों ने धूम मचा रखी है लेकिन यूट्यूब पर इनका एक अलग ही यूनिवर्स है। एक ऐसी फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस नहीं बल्कि यूट्यूब के मैदान में बड़े-बड़े दिग्गजों को धूल चटा दी है। इस मूवी के व्यूज 1 बिलियन के करीब पहुंच चुके हैं।। इतना ही नहीं, इसके अलग-अलग सीन्स भी लोग यूट्यूब पर देखते रहते हैं। मूवी तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी। इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब पर खूब देखा गया है। फिल्म का जॉनर एक्शन, ड्रामा और रोमांस है।

2/9

बॉक्स ऑफिस से बड़ा 'यूट्यूब' का स्टार

फिल्म का नाम है जय जानकी नायक। हिंदी में इसे खूंखार के नाम से डब किया गया है। मूवी के एक्टर हैं साई श्रीनिवास बेल्लमकोंडा। इनको यूट्यूब की दुनिया का असली किंग कहा जाता है।

3/9

बेल्लमकोंडा यूट्यूब के बाहुबली

जब हम साउथ के सुपरस्टार्स की बात होती है तो लोगों को रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, प्रभास, यश जैसे लोग ध्यान आते हैं। अगर यूट्यूब की दुनिया की बात करें तो वहां असली बाहुबली बेल्लमकोंडा हैं। यह पॉप्युलैरिटी उनको जय जानकी नायक से हासिल हुई है।

4/9

फिल्म के लिए जबरदस्त क्रेज

फिल्म का हिंदी डब वर्जन खूंखार Pen Movies पर सात साल पहले अपलोड किया गया था। यहां इसे 978+ मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा यह कुछ और चैनल्स पर भी है और टोटल 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुकी है। इंट्रेस्टिंग बात है कि यह फिल्म थिएटर्स में फ्लॉप साबित हो चुकी है।

5/9

2026 में भी देख रहे लोग

फिल्म मास एंटरटेनर है। लोगों ने यूट्यूब पर पॉजिटिव कमेंट्स लिखे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि यह फिल्म नहीं बल्कि इमोशन है। 2026 में भी कई देखने वालों ने इस पर कमेंट्स किए हैं।

6/9

क्यों पसंद आ रही है यह फिल्म?

अगर आप सोच रहे हैं कि इस फिल्म में ऐसा क्या खास है, तो इसके पीछे 3 बड़ी वजहें हैं। पहली फिल्म के हीरो बेल्लमकोंडा श्रीनिवास एक तरफ चॉकलेटी बॉय लगते हैं तो दूसरी तरफ जब एक्शन पर आते हैं, तो वह 'वन मैन आर्मी' बन जाते हैं। दर्शकों को यही ट्रांजीशन पसंद आता है।

7/9

फिल्म की खासियत

इस फिल्म के डायरेक्टर बोयापति श्रीनू अपनी 'लार्जर दैन लाइफ' फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। मूवी का हर फ्रेम भव्य है और एक्शन सीक्वेंस रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं।

8/9

इमोशनल कनेक्ट

फिल्म सिर्फ लड़ाई-झगड़े के बारे में नहीं है। रकुल प्रीत सिंह और श्रीनिवास की केमिस्ट्री के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों को जिस तरह दिखाया गया है, उसने इसे एक कम्पलीट 'फैमिली पैकेज' बना दिया है। लोगों ने कमेंट्स किए हैं कि न कोई वल्गर सीन, न किसिंग सीन फिर भी ये मूवी इतनी पसंद की जा रही है।

9/9

एक दिलचस्प रिकॉर्ड

कम लोग जानते हैं जय जानकी नायक उन चुनिंदा फिल्मों में से है, जिसके गानों और फाइट सीन्स के छोटे-छोटे क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर करोड़ों बार देखे जा चुके हैं। हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की लोकप्रियता का आलम यह है कि उन्हें अब 'यूट्यूब का सुल्तान' कहा जाने लगा है।