ओटीटी पर आ गया फ्रेश माल; चेक करें थ्रिलर, कॉमेडी, लव स्टोरी और फैमिली मूवी के टॉप 5 सजेशंस
इस वीक आपको एंटरटेन करने ओटीटी पर नया माल आ चुका है। अगर आप लव स्टोरी, कॉमेडी, फैमिली फिल्म या थ्रिलर की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए 5 ऑप्शंस हैं।

वीकेंड शुरू हो चुका है और आपने भी घर बैठकर ओटीटी और चिल करने का फैसला किया है तो रेडी रहिए। इस वीकेंड और आने वाले वीक आपके लिए कुछ बढ़िया ऑप्शंस हैं। इनमें से कुछ आप फैमिली के साथ देख सकते हैं, कुछ थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए धांसू ऑप्शन हैं। साथ ही कुछ रोमांटिक देखना हो तो कार्तिक आर्यन भी तू मेरा मैं तेरी... के साथ ओटीटी पर आ चुके हैं।
1. केनेडी
अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी। राहुल भट्ट और सनी लियोन स्टारर यह एक नॉर थ्रिलर है या जिसे डार्क थ्रिलर भी कहते हैं है। कहानी एक करप्ट पुलिस अफसर की है जो कि लोगों के लिए मर चुका है लेकिन करप्ट पुलिस वालों के लिए काम करता है। अगर आपको डार्क और इंटेंस फिल्में पसंद हैं, तो इसे मिस न करें। केनेडी 20 फरवरी को रिलीज हो रही है। केनेडी आप जी5 पर देख सकते हैं।
2. तू मेरी मैं तेरा...
कुछ हल्का-फुल्का रोमांटिक देखना चाहते हैं तो तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी देख सकते हैं। रोमांस और कॉमेडी के शौकीनों के लिए कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की यह मूवी एक परफेक्ट ट्रीट है। एक क्रूज शिप पर सेटअप की यह कहानी एक वेडिंग प्लानर और एक नॉवेलिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। यह मूवी आप परिवार के साथ देख सकते हैं। मूवी अमेजन प्राइम पर आ चुकी है।
3. लकी द सुपरस्टार
लकी द सुपरस्टार एक फीलगुड मूवी है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह तमिल, तुलेगी, कन्नड़, बंगाली, मराठी और हिंदी में उपलब्ध है। फिल्म में हीरो एक सड़क के कुत्ते को उसके घर तक पहुंचाने के लिए निकलता है और रास्ते में कुछ दिलचस्प घटनाएं होती हैं। इसकी रिलीज डेट 20 फरवरी है। मूवी बच्चों को पसंद आएगी इसे आप फैमिली के साथ देख सकते हैं।
4. चाता पाचा
यह एक मलयालम एक्शन कॉमेडी है। कई भाषाओं सहित हिंदी में उपलब्ध। कहानी कुछ इस तरह है कि कुछ दोस्तों का ग्रुप एक लोकल फाइट क्लब शुरू करता है। ये लोग फेमस हो जाते हैं फिर पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लेवल पर दिक्कतें आती हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
5. कोहरा
कोहरा 11 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। यह वेब शो है। अगर अभी तक आपको यह फिल्म देखने का वक्त नहीं मिला तो इस वीकेंड देख सकते हैं। यह हिंदी क्राइम थ्रिलर है जिसमें मोना सिंह, बरुन सोबती और रणविजय सिंघा ने दमदार एक्टिंग की है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन