Netflix top 7 much awaited movies of year 2026 ikka maa bahan know cast story and usp why cinema lovers are excited नेटफ्लिक्स पर इन 7 फिल्मों का हो रहा बेसब्री से इंतजार, जानें क्या है खासियत और कहानी
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजननेटफ्लिक्स पर इन 7 फिल्मों का हो रहा बेसब्री से इंतजार, जानें क्या है खासियत और कहानी

नेटफ्लिक्स पर इन 7 फिल्मों का हो रहा बेसब्री से इंतजार, जानें क्या है खासियत और कहानी

फिल्मों के शौकीन है और तो आपको यहां दी गई लिस्ट संभालकर रखनी चाहिए। नेटफ्लिक्स कई सुपर से ऊपर मूवीज की घोषणा कर चुका है। यहां हैं टॉप 7 फिल्में, उनकी कहानी और यूएसपी।

Kajal SharmaThu, 19 Feb 2026 03:58 PM
1/8

नेटफ्लिक्स की इन 7 फिल्मों पर सबकी नजर

नेटफ्लिक्स पर इस साल कई धमाकेदार फिल्मों की घोषणा कर चुका है। इनमें से कुछ फिल्में मच अवेटेड की लिस्ट में आ चुकी हैं। यहां ऐसी ही 7 फिल्में हैं जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां आप जान सकते हैं कि फिल्म का कास्ट और कहानी क्या है और किस वजह से लोगों मूवीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

2/8

इक्का

यह एक इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें एक ईमानदार वकील (सनी देओल) को एक ऐसे व्यक्ति का केस लड़ना पड़ता है जिसका करियर उसने खुद कभी बर्बाद किया था। मूवी में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम हैं। फिल्म की यूएसपी ये है कि अक्षय खन्ना और सनी देओल 29 साल बाद यानी बॉर्डर के बाद एक साथ आ रहे हैं। कुछ सालों से दोनों का अलग-अलग कमबैक चर्चा में है।

3/8

हम हिंदुस्तानी

यह फिल्म भारत के पहले लोकतांत्रिक चुनावों के बैकड्रॉप पर बेस्ड है। यहां दो व्यक्ति तमाम रुकावटों के बावजूद देश में पहली बार चुनाव कराने की जिम्मेदारी उठाते हैं। स्टारकास्ट में सैफ अली खान, प्रतीक गांधी, दीपक डोबरियाल हैं। मूवी की खासियत ये है कि ये भारतीय लोकतंत्र के शुरुआती संघर्षों को दिखाने वाला ऐतिहासिक राजनीतिक ड्रामा।

4/8

मां बहन

यह माधुरी दीक्षित और उनकी दो बेटियों की कहानी है। जो छोटी जगह से हैं और जिंदगी में रोजमर्रा की किचकिच से जूझ रही होती हैं। उनकी जिंदगी में तब हड़कंप आ जाता है जब एक दिन किचन में उन्हें डेडबॉडी मिलती है। स्टारकास्ट में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, रवि किशन, धारणा दुर्गा। फिल्म चर्चा में इसलिए है कि डार्क-कॉमेडी थ्रिलर होने के साथ माधुरी-तृप्ति की अनोखी मां-बेटी केमिस्ट्री दिखाई गई है।

5/8

गंधारी

एक मां की कहानी जो अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह बदले और मां की हिम्मत की एक्शन से भरपूर जर्नी है। एक्ट्रेस तापसी पन्नू हैं। फिल्म हसीन दिलरुबा फेम लेखिका कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू की अगली बड़ी एक्शन थ्रिलर।

6/8

मुसाफिर कैफे

इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मूवी दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास मुसाफिर कैफे पर आधारित है। उपन्यास में गुनाहों के देवता के कैरेक्टर्स चंद्र और सुधा के नाम लिए गए हैं और इसे नए जमाने की कहानी के रूप में पेश किया गया है। फिल्म के एक्टर्स विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो, महिमा मकवाना हैं। यूएसपी ये एक क्लासिक लव स्टोरी है जिसे कई लोग स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।

7/8

तलाश: ए मदर्स सर्च

तलाश: अ मदर्स सर्च एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इसमें एक मां का बच्चा किडनैप हो जाता है। कई साल बाद उसके फोटोज मिलते हैं। यह एक इमोशनल और इंटेंस कहानी है। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हैं। वह अपने पति के साथ बेटी की तलाश करती रहती हैं।

8/8

कर्तव्य

कर्तव्य एक इनवेस्टिगेटिंग ड्रामा है। इसके लीड एक्टर्स हैं सैफ अली खान और रशिका दुग्गल हैं। कहानी एक ऐसे अफसर की है जो अपने परिवार और ड्यूटी के प्रति कर्तव्य के बीच फंस जाता है। सैफ अली खान को 8 साल बाद पुलिस के रोल में देखना इंट्रेस्टिंग होगा। इससे पहले सैक्रेड गेम्स में उनको काफी पसंद किया गया था।