1/7अगर आप माइंड गेम वाली सीरीज पसंद करते हैं तो यह सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए। सीरीज पुरानी है और चर्चित भी रही है। अगर आप चूक गए हैं तो समय निकालकर जरूर देखनी चाहिए। IMDb पर 8.5 रेटिंग है।

सीरीज का नाम है मत्स्य कांड। जॉनर थ्रिलर है। स्टार्स हैं रवि दुबे, रवि किशन, पीयूष मिश्रा। सीरीज में 11 एपिसोड हैं तो आपको टाइम लेकर देखना पड़ेगा। अगर आपके पास खाली समय है तो इसको देखा जा सकता है। खासकर आपको माइंड गेम देखकर मजा आता है तो।

कहानी एक यंग लड़के की है, जिसका नाम है मत्स्य। लड़का छोटे कस्बे का है। वह अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेता है और पुलिस जेल में डाल देती है। वह जेल से भागने की कोशिश करता है क्योंकि मां की देखभाल के लिए कोई नहीं है। वह नाकाम कोशिश करता है और पुलिस बहुत मारती है।

जेल के अंदर उसे पीयूष मिश्रा मिलते हैं जो कि उसको ठगी का मास्टर माइंड बना देते हैं। वह ठगी का मास्टर बन जाता है और अपना भेष बदलकर, दिमागी चालें चलकर कई बड़े कांड करता है।

मत्स्य जेल से निकलता है। पीयूष मिश्रा उससे अपने बदले भी पूरे करवाता है। मत्स्य के कांड कई शहरों में होते हैं। सीरीज में रवि किशन सनकी पुलिस के रोल में हैं, जिसका नाम है तेजराज सिंह। वह मत्स्य को पकड़ने की ठानते हैं फिर मत्स्य के साथ पुलिस की आंख-मिचौनी शुरू होती है।

रवि किशन और रवि दुबे के बीच की टक्कर के साथ-साथ मत्स्य के अलग-अलग रूप सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण हैं। यह सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि 'माइंड गेम्स' पर आधारित सीरीज है।

अगर आप मनी हाइस्ट या स्पेशल 26 जैसी कहानियों के शौकीन हैं, जहां दिमाग का ज्यादा और हथियारों का कम इस्तेमाल होता है, तो 'मत्स्य कांड' आपके लिए ही बनी है। इसके ट्विस्ट और टर्न्स आपको इंगेज रखेंगे। कुछ जगह पर आपको स्लो लग सकती है पर आपके पास इसे डबल स्पीड में देखने का ऑप्शन भी है। मत्स्य कांड आप फ्री में अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
