Malayalam one of the best south movies 2018 everyone is hero 8.3 imdb rating thriller watch in hindi on sonyliv सच्ची घटना पर आधारित इस मलयालम मूवी की IMDb रेटिंग 8.3, बॉक्स ऑफिस पर बरसे थे नोट, हिंदी में यहां देखें
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसच्ची घटना पर आधारित इस मलयालम मूवी की IMDb रेटिंग 8.3, बॉक्स ऑफिस पर बरसे थे नोट, हिंदी में यहां देखें

सच्ची घटना पर आधारित इस मलयालम मूवी की IMDb रेटिंग 8.3, बॉक्स ऑफिस पर बरसे थे नोट, हिंदी में यहां देखें

फिल्मों के पारखी हैं तो मलयालम मूवी के भी फैन बन चुके हैं। मॉलीवुड की एक मूवी जिसे क्रिटिक्स ने 4 तक रेटिंग दी थी। ऑस्कर्स में ऑफिशियल एंट्री होने के साथ इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 8.3 है। यहां जानें डिटेल

Kajal SharmaMon, 2 Feb 2026 03:05 PM
1/7

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मॉलीवुड फिल्म

अगर आप मूवी बफ हैं तो मलयाली फिल्में जरूर पसंद होंगी। मलयाली सिनेमा बीते दशक में भारतीय सिनेप्रेमियो का फेवरिट बन चुका है। यहां भारी-भरकम बजट के बिना साधारण कहानी को दिल छूने वाले तरीके से प्रजेंट किया जाता है। मॉलीवुड फिल्मों का प्लॉट ग्रिपिंग होता है। यहां हम बताने जा रहे हैं एक ऐसी मॉलीवुड मूवी के बारे में जो मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म का जॉनर ड्रामा, थ्रिलर और ऐक्शन है। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 8.3 है और इसे 16 हजार से ज्यादा लोगों ने रेट किया है।

2/7

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म

फिल्म का नाम है 2018: एवरीवन इज अ हीरो (2018: Everyone Is A Hero) मूवी साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2018 में केरल में आई बाढ़ की असली घटना से प्रेरित है। फिल्म रिलीज के बाद इसको बेहतरीन रिव्यू और 4 तक रेटिंग मिली थी। मूवी को ज्यूड एंथनी जोसफ ने डायरेक्शन दिया है। एक्टर्स टोविनो थॉमस, कुंचाको बोबन और आसिफ अली हैं।

3/7

तबाही के साथ दिखी इंसानियत

इस मूवी में बाढ़ से आई तबाही के साथ इंसानियत को दिखाया गया है। साथ ही मैसेज भी है कि जब मुसीबत आई तो हर कोई धर्म, जाति और पॉलिटिक्स को पीछे छोड़कर एक-दूसरे के साथ खड़ा हुआ।

4/7

मछुआरों का बड़ा रोल

फिल्म में उन अनसंग हीरोज जैसे मछुआरे और आम लोगों की कहानी दिखाई है जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर लोगों की मदद की। फिल्म के एक पार्ट में मछुआरे नावें लेकर लोगों की जान बचाने निकलते हैं। इस पार्ट को बहुत तारीफ मिली है।

5/7

ऑस्कर्स में ऑफिशियल एंट्री

लोगों को यह फिल्म इसलिए भी पसंद आई कि सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म इंगेजिंग है। मूवी 2024 की भारत की ऑस्कर्स में ऑफिशियल एंट्री थी। फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ था और इसने 177 करोड़ के आसपास कमाई की थी।

6/7

असली लगते हैं मूवी के सीन्स

फिल्म में बाढ़ और बारिश के सीन ऐसे फिल्माए गए हैं कि देखने वाले को लगेगा कि वह खुद किसी प्राकृतिक आपदा में फंसा है। यह सर्वाइवल की बहुत इमोशनल स्टोरी है। फिल्म का फर्स्ट हाफ शांति से बीतता है और सेकंड हाफ के बाद तूफान का शोर शुरू होता है।

7/7

कहां देख सकते हैं ये मूवी

मूवी की राइटिंग और सिनेमैटोग्राफी जबरदस्त है। एडिटिंग और वीएफएक्स भी इस फिल्म को बेहतरीन फिल्म बनाते हैं। यह मूवी आप Sonyliv और Airtel Xstream पर देख सकते हैं।