Jio Hotstar Crime Drama was planned as film kajol was signed three season aarya suhsmita sen comeback 10 years 7.7 IMDb रेटिंग वाली इस क्राइम ड्रामा सीरीज पर पहले बनने वाली थी फिल्म, करीना होतीं मूवी की हिरोइन, Web-series Hindi News - Hindustan
More

7.7 IMDb रेटिंग वाली इस क्राइम ड्रामा सीरीज पर पहले बनने वाली थी फिल्म, करीना होतीं मूवी की हिरोइन

Must Watch Crime Drama: अगर आप क्राइम ड्रामा सीरीज के शौकीन हैं तो जियो हॉटस्टार की क्राइम सीरीज आर्या को तो आपने जरूर देखा होगा। पर क्या आप जानते हैं पहले ये सीरीज एक फिल्म के रूप में प्लान की गई थी।  

Sun, 8 March 2026 10:39 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
7.7 IMDb रेटिंग वाली इस क्राइम ड्रामा सीरीज पर पहले बनने वाली थी फिल्म, करीना होतीं मूवी की हिरोइन

अगर आप क्राइम ड्रामा सीरीज के शौकीन हैं तो आपने जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज आर्या जरूर देखी होगी। ये सीरीज बेस्ट इंडियन क्राइम ड्रामा सीरीज में गिनी जाती है। आर्या के अबतक तीन सीजन आ चके हैं। आज हम आपको सुष्मिता सेन की इसी सीरीज से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बता रहे हैं। जिस सीरीज को फैंस का इतना प्यार मिला, वो सीरीज पहले एक फिल्म के रूप में बनने वाली थी। हालांकि, बाद में उस प्रोजेक्ट को बंद करना पड़ा था।

सीरीज पर बनने वाली थी फिल्म

आईएमडीबी के मुताबिक, साल 2009 में इसे सीरीज के रूप में नहीं बल्कि एक फिल्म के रूप में बनाने का प्लान था। फिल्म के लिए काजोल को साइन करा गया था और अजय देवगन इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे। बाद में इस फिल्म से काजोल बाहर हो गई थीं और करीना कपूर फिल्म को स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए दी गई थी। हालांकि, फिल्म को बाद में बंद कर दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में काफी पॉपुलर हैं ये 7 हॉलीवुड सीरीज, जबरदस्त हैं आईएमडीबी रेटिंग

10 साल बाद सुष्मिता सेन ने किया था कमबैक

जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज आर्या के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 10 साल बाद कमबैक करा था। सीरीज के लिए सुष्मिता को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इस सीरीज में सुष्मिता सेन के साथ चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर और विकास कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 में आई साउथ की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म देखी? 8.2 है इसकी आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज में हैं कुल 25 एपिसोड्स

आर्या सीरीज को राम माधवनी और संदीप मोदी ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं। इसके तीन सीजन मिलाकर सीरीज में कुल 25 एपिसोड्स हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो सीरीज की रेटिंग 7.7 है। ये क्राइम सीरीज डच ड्रामा सीरीज पेनोजा का ऑफीशियल रीमेक है। पेनोजा की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। आर्या का पहला सीजन साल 2020 में आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में होगा धमाका और आएगा तूफान, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।