7 Must Watch Hollywood Series most popular in India how I met your mother stranger things game of thrones all you need भारत में काफी पॉपुलर हैं ये 7 हॉलीवुड सीरीज, जबरदस्त हैं आईएमडीबी रेटिंग
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनभारत में काफी पॉपुलर हैं ये 7 हॉलीवुड सीरीज, जबरदस्त हैं आईएमडीबी रेटिंग

भारत में काफी पॉपुलर हैं ये 7 हॉलीवुड सीरीज, जबरदस्त हैं आईएमडीबी रेटिंग

Hollywood Series Popular in India: आज हम आपको हॉलीवुड की कुछ ऐसी सीरीज के नाम बता रहे हैं जो भारत में काफी पॉपुलर हैं। इन सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग भी जबरदस्त हैं। 

Harshita PandeyThu, 5 March 2026 12:17 PM
1/8

7 हॉलीवुड सीरीज

हम आपको ऐसी 7 हॉलीवुड सीरीज के नाम बता रहे हैं जो भारत में भी काफी पॉपुलर हैं। इन सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग भी काफी जबरदस्त हैं। अगर आपने अबतक ये सीरीज नहीं देखी हैं तो तुरंत देखना शुरू करें।

2/8

ब्रेकिंग बैड

लिस्ट में साइंस क्राइम ड्रामा फिल्म ब्रेकिंग बैड है। इस सीरीज में 5 सीजन हैं। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो तुरंत शुरू कीजिए। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.5 है।

3/8

गेम ऑफ थ्रोन्स

अमेरिकन फैंटेसी ड्रामा गेम ऑफ थ्रोन्स को भारत में काफी पसंद किया गया। इस सीरीज में कुल 8 सीजन है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

4/8

द ऑफिस

लिस्ट में अमेरिकन सिटकॉम सीरीज द ऑफिस भी शामिल है। सीरीज में कुल 9 सीजन्स हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9 है। इसे आप नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

5/8

फ्रेंड्स

इस लिस्ट में 10 सीजन वाले अमेरिकन सिटकॉम फ्रेंड्स का भी नाम है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है। इस सीरीज को अगर आप देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

6/8

स्ट्रेंजर थिंग्स

साइंस फिक्शन शो स्ट्रेंजर थिंग्स भारत में काफी पॉपुलर है। हाल ही में इस सीरीज का पांचवा सीजन आया है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

7/8

सूट्स

अगर आप लीगल ड्रामा सीरीज देखने के शौकीन हैं तो आपको सूट्स देखना चाहिए। ये सीरीज भारत में काफी पॉपुलर है। सीरीज में कुल 9 सीजन हैं। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है।

8/8

हाऊ आई मेट योर मदर

9 सीजन वाला सिटकॉम हाऊ आई मेट योर मदर भारत में काफी पॉपुलर है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।