March Ott Release Movies And Series To Watch On Ott Anil Kapoor Subedaar Is Most Awaited Film March Ott Release : मार्च में होगा धमाका और आएगा तूफान, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनMarch Ott Release : मार्च में होगा धमाका और आएगा तूफान, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

March Ott Release : मार्च में होगा धमाका और आएगा तूफान, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

मार्च में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए बताते हैं कौनसी फिल्म या सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Sushmeeta SemwalSat, 28 Feb 2026 08:45 PM
1/10

मार्च में ओटीटी पर रिलीज होंगी फिल्में और सीरीज

मार्च में कई फिल्में और सीरीज ओटीटी में रिलीज होने वाली है। आइए बताते हैं कब और कहां आप कौनसी नई फिल्में और सीरीज देख सकते हैं।

2/10

सुबेदार 

अनिल कपूर की फिल्म सुबेदार अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी 5 मार्च को। इसमें अनिल कपूर ने रिटायर सुबेदार अर्जुन मौर्या का किरदार निभाया है। राधिका मदान ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है।

3/10

हैल्लो बच्चों

हैल्लो बच्चों, सेल्फ मेड एजुकेटर अलख पांडे की लाइफ पर आधारित है। इस सीरीज में विनीत कुमार सिंह इंस्पायरिंग टीचर का किरदार निभा रहे हैं। इस सीरीज को प्रतिश मेहता ने डायरेक्ट किया है और इसमें विनीत के साथ गिरिजा ओक गोडबोले और विक्रम कोच्चर भी हैं। यह सीरीज 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

4/10

जब खुली किताब

जब खुली किताब का प्रीमियर 6 मार्च को ZEE5 पर होगा। इसमें पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया, अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदार में हैं।

5/10

मेड इन कोरिया 

तमिल फिल्म मेड इन कोरिया 2 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होगी।

6/10

जैज सिटी

जैज सिटी बंगाली थ्रिलर वेब सीरीज है जो सोनी लिव पर 19 मार्च 2026 को स्ट्रीम होगी।

7/10

बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड

कोरियन ड्रामा को भारत में काफी पसंद किया जाता है। कोरियन ड्रामा बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

8/10

डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2

एक बार फिर चार्ली कॉक्स डेयरडेविल बनकर आएंगे डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2 से। यह जियो हॉटस्टार पर 25 मार्च को आएगी।

9/10

रूस्टर 

स्टीव कारल रूस्टर के जरिए कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। यह कॉमेडी सीरीज है जो 9 मार्च को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

10/10

पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन

फिल्म पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन नेटफ्लिक्स पर 6 मार्च को स्ट्रीम होगी। फिल्म में खूब एक्शन सीन्स दिखने वाले हैं।