South Courtroom drama movie with good imdb rating Sirai released in 2025 zee5 साल 2025 में आई साउथ की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म देखी? 8.2 है इसकी आईएमडीबी रेटिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

साल 2025 में आई साउथ की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म देखी? 8.2 है इसकी आईएमडीबी रेटिंग

विक्रम प्रभु की यह फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली लॉ थ्रिलर और क्राइम ड्रामा फिल्मों में गिनी जा रही है। दमदार कहानी और टाइट स्क्रीनप्ले के साथ फिल्म का कोर्टरूम ड्रामा दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखता है। 

Mon, 9 Feb 2026 12:33 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
साल 2025 में आई साउथ की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म देखी? 8.2 है इसकी आईएमडीबी रेटिंग

साल 2025 में साउथ की एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म आई थी। ये फिल्म जी5 पर इस वक्त ट्रेंड कर रही है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। इस फिल्म का पहला पार्ट देख ऐसा लगता है कि आप कोई क्राइम थ्रिलर फिल्म देख रहे हैं, लेकिन दूसरा पार्ट पूरी तरह से अदालत के कमरों में सिमटा हुआ है। आइए आपको इस फिल्म का नाम और कहानी बताते हैं।

फिल्म का नाम और कहानी

इस फिल्म का नाम 'सिरई' (जिसका अर्थ होता है जेल) है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ऐसे अपराध में फंसा दिया जाता है जो उसने कभी किया ही नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, 8.3 है इसकी IMDb रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें

इस कोर्टरूम ड्रामा की खासियत

बाकी फिल्मों की तरह इसमें वकील सिर्फ चिल्लाते-चिल्लाते बहस करते नहीं दिखते, बल्कि दलीलों और कानून की धाराओं के दम पर अपनी बात रखते नजर आते हैं। यही बात इस फिल्म को अलग बनाती है। विक्रम प्रभु ने अपनी पिछली फिल्मों से हटकर इसमें काफी गंभीर और सधा हुआ अभिनय किया है। उनकी आंखों में दिखती हताशा और इंसाफ पाने की जिद सीधे दिल को छू जाती है। फिल्म ये भी दिखाती है कि हमारी जेलों में आज भी ऐसे कई कैदी बंद हैं जो खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए सालों से तारीख पर तारीख मिलने का इंतजार कर रहे हैं। यही सच्चाई फिल्म को और ज्यादा असरदार बना देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साउथ की कॉमेडी ड्रामा फिल्म, ठीक कर देगी आपका मूड, 7.9 है इसकी IMDb रेटिंग

क्यों देखें 'सिरई'?

अगर आपको ‘जय भीम’ या ‘जन गण मन’ जैसी फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘सिरई’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। फिल्म का निर्देशन और बैकग्राउंड स्कोर इसे एक गंभीर सिनेमा बनाता है जो मनोरंजन के साथ-साथ एक कड़ा संदेश भी देता है।

समरी

ओटीटी - जी5

आईएमडीबी रेटिंग - 8.2

कब रिलीज हुई थी? - 2025

जॉनर - सस्पेंस, कोर्टरूम ड्रामा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।