आरबी चौधरी के निधन से टूट गए विजय, श्रद्धांजलि देते हुए फूट-फूटकर रोने लगे
प्रोड्यूसर आरबी चौधरी के निधन से विजय टूट गए। प्रोड्यूसर को आखिरी विदाई देते हुए विजय ने जब चौधरी के बेटे को गले लगाया तो वह फूट-फूटकर रोने लगे।

तमिल के दिग्गज प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का मंगलवार को कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। आर बी चौधरी के निधन से सभी को बड़ा झटका लगा है और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। टीवीके चीफ विजय जिन्होंने हाल ही बड़ी जीत हासिल की वह भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में विजय के करियर को शेप देने में आरबी चौधरी का बड़ा हाथ रहा है।
विजय की आंखों में आए आंसू
विजय के फैंस ने कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं सोशल मीडिया पर। उन्होंने जो फोटोज शेयर की हैं उसमें विजय, आरबी चौधरी के पार्थिव शरीर पर माला चढ़ा रहे हैं। उनके चेहरे पर दुख साफ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं आरबी चौधरी के छोटे बेटे जीवा को गले लगते हुए वह रो पड़े थे।
विजय के करियर को मिला था आरबी चौधरी का सहारा
बता दें कि 1990 के दौरान विजय को करियर में ज्यादा सक्सेस नहीं मिल रही थी और वह कई फ्लॉप फिल्में दे रहे थे। 1996 में फिर आरबी चौधरी द्वारा प्रोड्यूस फिल्म आई जिससे विजय के करियर को बड़ी सक्सेस मिली। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को विक्रमन ने डायरेक्ट किया था और यह विजय के करियर की बड़ी टर्निंग पॉइंट मूवी थी। यह फिल्म 270 दिन तक थिएटर में चली थी तमिल नाडु में। इतना ही नहीं इस फिल्म का कई अलग-अलग भाषा में रीमेक किया था।
कई हिट फिल्मों को किया प्रोड्यूस
आरबी चौधरी सुपर गुड फिल्म्स के फाउंडर थे और उन्होंने कई एक्टर्स के करियर बनाए हैं। उनके द्वारा प्रोड्यूस फिल्मों में से कुछ हैं चेहरन पनडियन, जिल्ला, गॉफादर। उनकी हाल में जो फिल्म थी वो फाहद फासिल की मारीसन थी।
कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
वैसे विजय के अलावा कई और सेलेब्स भी आरबी चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे जिसमें चियान विक्रम, सुर्या, मनमूति समेत कई स्टार्स थे। कई ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
चिरंजीवी बोले- आपने कई एक्टर्स-डायरेक्टर्स का करियर बनाया
चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘बहुत दुख हुआ सुनकर आर बी चौधरी के निधन का सुनकर। मैं उन्हें कई सालों से जानता था और हाल ही में मेरी फिल्म गॉड फादर के जरिए साथ काम किया था। उन्होंने कई टैलेंटेड डायरेक्टर्स और एक्टर्स के करियर को शेप दिया है। भारतीय सिनेमा में उनका जो योगदान है उसे कभी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में भगवान शक्ति दें।’




साइन इन